22 January 2023 09:17 AM
प्रस्तुतकर्ता- राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
================================
1 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाने जाएंगे अंडमान निकोबार के 21 द्वीप, नेताजी सुभाष की जयंती पर पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम का हिस्सा।
2 PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री के ट्वीट शेयरिंग पर रोक, केंद्र ने दिया आदेश, कहा- BBC की यह डॉक्यूमेंट्री छवि बिगाड़ने वाली।
3 दिसंबर 2022 में 782 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए, कुल13 लाख करोड़ रुपए का ट्रांसैक्शन हुआ। दुनियाभर में होने वाले UPI के ट्रांजैक्शन में से 40% भारत के हो रहे हैं। 2014 में 92% फोन हम आयात करते थे आज 97% फोन भारत में बन रहे हैं:BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा।
4 भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सस्पेंड, बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान पर खेल मंत्रालय का एक्शन।
5 हमारे संविधान की मूल संरचना ध्रुव तारा की तरह मार्गदर्शन करती है-सीजेआई चंद्रचूड़
6 26 जनवरी को जेल से रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल गांधी ने भेजा श्रीनगर रैली का न्योता।
7 गहलोत बोले- दोबारा मौका मिला तो राजस्थान को नंबर 1 बना देंगे, जनता माई-बाप होती है।
8 पायलट को कोरोना-गद्दार कहने पर थरूर का तंज, गहलोत के लिए कहा- सोच-समझकर बोलें,हमें मतभेदों को मिटाने की कोशिश करनी चाहिए।
9 'कौन क्या बनेगा सब फिक्स है', पायलट की बयानबाजी के बीच गहलोत का रिएक्शन।
10 शरद पवार अनुभवी नेता, उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता :मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
11 चमत्कार से जोशीमठ में आई दरारें भरकर दिखाएं, फिर हम भी करेंगे नमस्कार; शंकराचार्य की बागेश्वर सरकार को चुनौती।
12 मैं भाजपा, सरकार या शिवराज की विरोधी नहीं, सिर्फ शराब की दुश्मन - उमा भारती।
13 कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में 131 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,940
14 LAC पर चीन से जारी टकराव के बीच पूर्वोत्तर में अभ्यास करेगी वायुसेना, राफेल-सुखोई दिखाएंगे ताकत
15 जम्मू के नरवाल इलाके में दो धमाके, गाड़ियों का किया गया इस्तेमाल, 7 घायल।
16 रूस से गोवा आ रही फ्लाइट को उज्बेकिस्तान किया गया डायवर्ट, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला।
17 इतिहास बन जाएगा अंग्रेजों के जमाने का संसद भवन, मीडिया पर देखने को मिली तस्वीरों का नया पार्लियामेंट हाउस।
18 कांग्रेस ने जारी किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो, गिनाई केंद्र सरकार की विफलताए।
19 दो महीने चलेगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कैंपेन, 26 जनवरी से शुरू होगा; कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का पत्र।
20 मुंबई PM की रैली में घुसने वाला फर्जी सैनिक गिरफ्तार, खुद को गार्ड्स रेजिमेंट का नाइक बताया था, कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
21 अगर युद्ध की नौबत आती है तो सेना के साथ पूरा देश लड़ता है, NCC को संबोधित करते हुए बोले राजनाथ।
22 उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू छोड़ने की अटकलें, BJP बोली- नीतीश सरकार से नाराज नेताओं का स्वागत।
23 अमित शाह फिर भरेंगे नीतीश कुमार के खिलाफ हुंकार, फरवरी में जाएंगे बिहार।
24 RSS सरसंघचालक के दौरे से राजस्थान बीजेपी में बढ़ी हलचल, मोहन भागवत 25 जनवरी को जयपुर आएंगे।
25 राजस्थान : जल्द टीका नहीं आया तो घातक होंगे परिणाम, पायलट को कोरोना कहने पर विधायक सोलंकी का गहलोत पर पलटवार का प्रयास।
26 पायलट Vs गहलोत की लड़ाई में BJP उठा रही फायदा! 'मंत्री और विधायक ही उठा रहे सवाल, जनता के दर्द को समझो सरकार।
27 वंदे भारत एक्सप्रेस पर बंगाल में फिर पथराव, 21 दिनों में 4 बार हमला, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा।
28 गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर हरियाणा जेल से छूटा, इस मामले में मिली है 20 साल की सजा।
29 जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पहले जम्मू में दोहरे विस्फोट में नौ घायल, आईईडी के इस्तेमाल का संदेह।
30 भारतीय इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन 26 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च, देश में अपनी तरह का पहला टीका।
31 CJI चंद्रचूड़ ने सभी भारतीय भाषाओं में निर्णयों के अनुवाद के लिए AI का उपयोग करने का संकेत दिया।
32 कलिंग साहित्य महोत्सव (केएलएफ) पुस्तक पुरस्कार 2022 की घोषणा।
33 बम की झूठी सूचना देने के आरोप में वायुसेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
34 अदालत ने डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के आरोपी को जमानत दी।
35 युवक के घर के बाहर फायरिंग पर दो गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में
36 दिल्लीः एलजी ने प्लास्टिक से मुक्ति के लिए 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत की।
37 आज़म खान ने खैबर पख्तूनख्वाह के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
38 श्रीलंका में नौ मार्च को स्थानीय परिषद के चुनाव होंगे।
39दिल्ली में हल्की, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना: IMD .
40 टीम इंडिया को भारत में हराना असंभव ! ब्लू ब्रिगेड ने घर पर जीती लगातार सातवीं सीरीज, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सभी हुए चित,भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया। तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।
41 दिल्ली-NCR और UP में 23 जनवरी से बारिश के आसार, हिमाचल में बर्फबारी की संभावना; फिर बढ़ेगी ठंड।
============================
RELATED ARTICLES