28 January 2023 10:05 AM
प्रस्तुतकर्ता - राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
===============================
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं से निपटने को लेकर सरकार के आलोचकों पर तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार को 'औसत' प्रतिभा वाले लोगों से भरा बताकर मजाक उड़ाया जाता था लेकिन जिस भारत को सामान्य समझा गया, वह अब दुनिया में चमक रहा है।
2 मोदी ने कहा कि दुनिया ऐसे समय में भारत को उम्मीद भरी नजर से देख रही है जब कोविड-19 महामारी के बाद के काल में वैश्विक आर्थिक स्थिति के बारे में चर्चा की जा रही है।
3 क्या तमिलनाडु से चुनाव लड़ेंगे प्रधानमंत्री? प्रधानमंत्री मोदी पहले नहीं हैं जो अपने राज्य के बाहर जाकर चुनाव लड़े हैं। पहले भी कई भारतीय प्रधानमंत्री अपने प्रदेश से बाहर जाकर चुनाव लड़े और जीते हैं।
4 राजस्थान मे पीएम मोदी का चार महीने में तीसरा दौरा,आज भीलवाड़ा से गुर्जर समाज को साधेंगे।
5 राजस्थान: PM मोदी की मेगा रैली से पहले अशोक गहलोत का बड़ा दांव, देवनारायण जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित।
6 भारत पहले ही दो पीएम खो चुका है... राहुल की 'सुरक्षा चूक' पर भड़की कांग्रेस; पुलिस का इनकार।
7 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रोकी गई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
8 भारत जोड़ो यात्रा: कई प्रमुख दलों ने बनाई राहुल के कार्यक्रम से दूरी, विपक्षी एकजुटता की मुहिम को लगा करारा झटका।
9 दिल्ली महामारी के बीच देश की ‘‘बायोफार्मा इंडस्ट्री’’ रणनीतिक महत्व की संपदा साबित हुई- मनसुख मांडविया।
10 तिकुनिया हिंसा: 280 दिन बाद जेल से रिहा हुआ मंत्री पुत्र आशीष मिश्र, जेल के पिछले गेट से देर शाम गुपचुप रिहाई, हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे।
11 RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले, महंगाई, आर्थिक विकास और करेंसी संकट का बुरा दौर पीछे छूटा।
12 BBC डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा, धारा 144 लागू, कई छात्र हिरासत में; कल हैदराबाद यूनिवर्सिटी में भिड़े थे SFI और ABVP
13 DGCA ने गो फर्स्ट पर लगाया 10 लाख रुपए जुर्माना, 55 यात्री को बेंगलुरु में छोड़कर दिल्ली के लिए उड़ गया था विमान।
14 'महाराष्ट्र में 34 सीट नहीं 40 सिटे जीतेगा , एमवीए शिवसेना गठबंधन...', लोकसभा चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा।
15 चीन की अर्थव्यवस्था हुई पंचर,भारत से भी आधी GDP की रफ्तार;48 साल में सबसे नीचे आई।
16 न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे कीवी टीम, काम नहीं आई सुंदर की पहली हॉफ सेंचुरी।
17 पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, 29 जनवरी को दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार।
18 आदतन आलोचना करते रहते हैं कई लोग, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं, छात्रों को PM मोदी ने दी कीमती सलाह।
19 परीक्षा चर्चा 2023: पीएम मोदी ने लाखों छात्रों को दिए सफलता के मंत्र- बोले कि- आपकी मेहनत आपकी जिंदगी में रंग लाएगी।
20 परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी ने छात्रों को समझाया, आलोचना और चुनौतियों को कैसे हैंडल करें? सक्सेस होने के भी दिए मंत्र।
21 परीक्षा पर चर्चा में क्रिकेट और गुगली का जिक्र, PM ने प्रेशर टालने का मंत्र दिया- दर्शक चौका-छक्का चिल्लाते हैं पर बैट्समैन गेंद देखकर शॉट खेलता है।
22 PM मोदी ने कहा कि मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं। ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये सामज के लिए खतरनाक है। अब जिंगदी बदल चुकी है जगत बहुत बदल चुका है। आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है।
23 लोकसभा चुनाव 2024: 100 सीटों और बढा़ने की जुगाड़ में लगी बीजेपी,हाल के सर्वे में महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में बीजेपी की स्थिति कमजोर बताई गई है, एकजुट हो गया विपक्ष तो बीजेपी के लिए खतरा, आंकड़े कह रहे गिर भी सकती है बनती हुई सरकार।
24 जम्मू-कश्मीर में राहुल की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुसे, काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, पुलिस अपनी गाड़ी से अनंतनाग ले गई, यात्रा फिर से शुरू।
25 आज 28 जनवरी को राजस्थान आएंगे पीएम मोदी, आस्था को सम्मान देने के लिए गुर्जरों को दे सकते हैं तोहफा।
26 'मैंने संघर्ष किया तभी सत्ता में आए', सचिन पायलट ने दिया गहलोत को जवाब। 27 राजस्थान:हम फिर बनाएंगे सरकार, इस बार न तो पब्लिक में नाराजगी न मोदी लहर, गहलोत बोले- इस बार मिशन 156 पर कर रहे हैं काम, बिना सोचे समझे कोई बात नहीं बोलता हूं।
28 कैप्टन अमरिंदर हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गवर्नर, PM मोदी से अच्छे संबंध, भाजपा ने कार्यकारिणी में शामिल किया।
29 गुजरात: मोरबी पुल हादसे पर 1262 पन्नों की चार्जशीट दायर, ओरेवा ग्रुप के मालिक का नाम भी शामिल।
30 एक रिपोर्ट से अडाणी को 1.44 लाख करोड़ का नुकसान, ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स गिरे, निवेशकों के 2.75 लाख करोड़ डूबे, रिपोर्ट में धोखाधड़ी के आरोप।
31 हिंडनबर्ग रिपोर्ट : कांग्रेस की मांग- अडानी ग्रुप पर आरोपों की RBI, सेबी करे जांच।
32 मोदी-शाह वाला गुजरात फॉर्मूला कर्नाटक में भी, BJP 30% विधायकों के टिकट काटेगी, सरकार में लौटी तो बोम्मई फिर CM नहीं बनेंगे।
33 पाक में श्रीलंका वाला डर ? डॉलर के मुकाबले 255 रुपये तक गिरावट से मचा कोहराम।
34 . 20 किमी की रफ्तार से चल रही हवा से गिरा तापमान, आज और कल बारिश के आसार।
35 पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 33 रिक्त सीट पर 16 मार्च को होंगे उपुचनाव
36 PM मोदी आज 'NCC PM' रैली को करेंगे संबोधित, 19 देशों के 196 अधिकारी होंगे शामिल।
37 IND vs NZ 1st T20 : न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, सुंदर का तूफानी अर्धशतक काम न आया।
38 हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन की रिपोर्ट से गौतम अडानी को हुआ 2.83 लाख करोड़ का नुकसान।
39 सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायतों पर गौर करने के लिए जीएसी अधिसूचित।
40 भारत ने सिंधु जल संधि की समीक्षा और संशोधन करने को लेकर पाकिस्तान को नोटिस भेजा।
41 राष्ट्रपति बाइडन ने जेफ जेंट्स को व्हाइट हाउस का नया ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया।
============================
सोना - 87= 56,875
चांदी - 345 = 68,331
RELATED ARTICLES