25 January 2023 08:03 PM
दौसा, 25 जनवरी। राजस्थान के दौसा जिले में फूड प्वाइजनिंग के कारण एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए है। ताजा मामला जिले के तीतरवाड़ा गांव का है। यहां फूड प्वाइजनिंग के चलते गांव के करीब 500 लोग बीमार हो चुके हैं। जैसे ही बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए तो खुद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुभाष बिलोनिया और डिप्टी सीएमएचओ डॉ दीपक शर्मा तीतरवाड़ा गांव में पहुंचे। यहां गांव में ही आसपास के अस्पतालों से मेडिकल की टीमों को बुलाया गया है। साथ ही ग्रामीणों का घर -घर जाकर उपचार किया गया है। इस दौरान जिन ग्रामीणों की तबीयत अधिक खराब थी । उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
घर घर जाकर दिया जा रहा है उपचार
ऐसे 50 लोगों का तीतरवाड़ा के अस्पताल में एडमिट कर के उपचार किया गया, जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी यहां करीब 500 लोग के बीमार होने की जानकारी मिली है। इनमें से 50 लोगों को तीतरवाड़ा अस्पताल में भर्ती करके उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा 20 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। दो व्यक्ति दौसा जिला अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी करीब सवा चार सौ लोगों का घर घर जाकर उपचार किया गया है। बताया जा रहा है की लगभग 150 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।
मृत्यु भोज में खाया था खाना
दरअसल, दौसा की तीतर वाड़ा ग्राम पंचायत के एक गांव में मृत्यु भोज का का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे गांव को आमंत्रित किया गया था। खाने में पूरी, आलू की सब्जी, भुजिया और दाने (बूंदी) बनाई गई थी। इस मृत्यु भोज के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सोमवार और मंगलवार को लड्डू पूरी और भुजिया का सेवन किया था। मंगलवार की शाम से ही ग्रामीणों की तबीयत खराब होना शुरू हुई। सुबह होते होते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बीमार हो गए। इन सभी लोगों को उल्टी- दस्त और पेट दर्द में की शिकायत थी। फिलहाल सभी बीमार लोगों की हालत खतरे से बाहर है और गांव में मेडिकल की टीम में तैनात हैं।
जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग ने खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेज दिया गया। खाना बनाने वाले हलवाई से भी पूछताछ की जा रही है। बतादें कि सरकार ने मृत्यु भोज के कार्यक्रम पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी प्रदेश में इस के आयोजन किए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES