01 December 2022 10:19 PM
बीकानेर 1 दिसम्बर। राज्य सरकार की नीतियों और विभिन्न योजनाओं पर काम नहीं होने के विरोध में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा बीकानेर में शुक्रवार से शुरू होगी। जूनागढ़ के आगे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इसकी शुरूआत करेंगे। राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाते हुए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की ओर से गुरुवार से प्रदेश स्तर पर यात्रा शुरू की गई है जबकि बीकानेर में शुक्रवार यात्रा रथों की लाँचिंग होगी। जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश यात्राओं निकलेगी। सभी विधानसभाओं में अलग अलग रूट तय किया गया है।
शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया की सातों विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश यात्रा रथों का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल द्वारा शुक्रवार को दोपहर दो बजे जूनागढ़ किले के आगे से झंडी दिखाकर किया जाएगा । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के साथ देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, सुमित गोदारा, सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित बीकानेर जिले के प्रधान, जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पार्षदों सहित शहर और देहात के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के लिए बीकानेर शहर में डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया को जिला संयोजक तथा पूर्व विधानसभा में डॉ. सिद्धार्थ असवाल और पश्चिम विधानसभा में वेद व्यास को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन के तय रूट चार्ट पर नुक्कड़ सभाओं, चौपाल इत्यादि कार्यक्रमों का का आयोजन किया जाएगा ।
RELATED ARTICLES