01 August 2020 09:38 PM
श्री राम मन्दिर हेतु भूमिपूजन का दिन हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा
बीकानेर ,1 अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की बैठक बजरंग दल विभाग कार्यालय बिनादेसर हाऊस में हुई बैठक की अध्यक्षता दुर्गा सिंह ने की। अध्यक्षता करते हुए दुर्गा सिंह ने कहा की 500 वर्षों के अनवरत संघर्ष के पश्चात हिन्दू समाज के हर्ष व उल्लास का समय आया है जब 5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के भव्य व विशाल मन्दिर के निर्माण हेतु सन्तो के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा वो ऐतिहासिक क्षण होगा ओर पुरे विश्व में सम्पूर्ण हिन्दू जन मानस इसे छोटी दीपावली के रूप में मनायेगा अतः बीकानेर में भी निवासियों से भी आग्रह की 5 अगस्त को घर पर राम संकीर्तन या हनुमान चालीसा का पाठ करें व घर में बनी मिठाई से प्रभु को भोग लगाएं व शाम को घरों में दीपक जलाएं। बैठक में विहिप के प्रान्त उपाध्यक्ष अशोक़ परिहार ने कहा की संगठन बीकानेर के सभी मुख्य चौराहों को भगवा पताकाए लगा कर सजाएगा। विहिप के प्रान्त मीडिया प्रभारी चेतन सिंह ने बताया की तुलसी सर्किल स्तिथ भगवान राम के मन्दिर के आगे रंगोली से अखण्ड भारत का नक़्शा व उसमें प्रभु श्री राम के मन्दिर का नक़्शा अंकित किया जाएगा व सर्किल को 5100 दीपों से सजाया जाएगा। विहिप के महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा की प्रभु श्री राम की महाआरती की जाएगी व सभी को लड्डू का प्रसाद बांटा जाएगा। महानगर मंत्री ऋषिराज भाटी ने बताया की तुलसी सर्किल पर आरती के बाद ढोल नगाड़े बजा व पटाखे फोड़ ख़ुशियाँ मनायी जाएगी, बैठक के बाद पोस्टर गाड़ियों पर लगाने हेतु स्टिकर का विमोचन किया बैठक में महेन्द्र सिंह टिंटनवार छेलू सिंह मोडा भी उपस्थित रहे.
RELATED ARTICLES
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com