18 March 2023 10:43 PM
बीकानेर, 18 मार्च (थार न्यूज़)। सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम का शनिवार को बाल कल्याण समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने आवासियों से बात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। परिसर की साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सदस्य सरोज जैन, एड. जुगल किशोर व्यास, हर्षवर्धन सिंह और आईदान मौजूद थे। संस्था की ओर से अनुराधा पारीक और मनोज कुमावत ने गतिविधियों की जानकारी दी।
RELATED ARTICLES