10 January 2021 11:30 AM
नई दिल्ली,10 जनवरी। भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीन के एक सैनिक को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह चीनी सैनिक एलएसी के इस पार आ गया था, जिसे भारतीय सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैनिक को रेजांग ला हाइट इलाके में पकड़ा गया है। चीन को बता दिया गया है कि उनका सैनिक हमारे कब्जे में है। दोनों सेनाएं एक दूसरे के संपर्क में हैं। भारत और चीन के बीच करीब 9 महीनों से लद्दाख में एलएसी पर तनाव बना हुआ है। जून में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे तो चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण से बौखलाए ड्रैगन ने सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया था। कई दौर की बातचीत के बाद भी सेनाएं पीछे नहीं हटी हैं।
भारत और चीन के बीच चार दशकों में सबसे अधिक तनाव बना हुआ है। दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आमने-सामने हैं और दोनों पक्षों ने एहतियात के तौर पर भारी सैन्य बल और हथियारों को भी सीमा के पास तैनात किया है। वरिष्ठ सैन्य कमांडरों, राजनयिकों और मंत्रियों के बीच कई दौर की बातचीत भी तनाव को कम करने में विफल रही है।
हिमालय में सर्दियां का आगमन हो चुका है और अब सैनिकों को यहां शून्य से भी 30 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर देश की रक्षा करनी है।
RELATED ARTICLES