13 September 2020 05:02 PM
116 सीट महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षितःमेहता
बीकानेर, 13 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि बीकानेर जिले के 6 ग्राम पंचायतों के 238 सरपंच पदों के लिए चुनाव 4 चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 6 ग्राम पंचायतों में 116 सीट महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया है।
निर्वाचन अधिकारी मेहता ने बताया कि पूगल पंचायत समिति की 37 सीटों में से 18, कोलायत पंचायत समिति की 43 में से 21, बज्जू पंचायत समिति की 28 में से 14, लूणकरणसर पंचायत समिति की 47 में से 23, खाजूवाला पंचायत समिति की 31 में से 15 तथा बीकानेर पंचायत समिति की 52 सरपंच पदों में से 25 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
उन्होंने बताया कि पूगल पंचायत समिति की 18 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 9 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी तरह कोलायत पंचायत समिति की 21 महिला सरपंच पदों में से 6 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 11 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा बज्जू पंचायत समिति की 14 महिला सरपंच पदों में से 3 अनुसूचित जाति महिला, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 8 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है।
मेहता ने बताया कि लूणकरणसर पंचायत समिति की 23 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 14 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि खाजूवाला पंचायत समिति की 15 महिला सरपंच पदों में से 5 अनुसूचित जाति महिला, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 8 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है एवं बीकानेर पंचायत समिति की 52 महिला सरपंच पदों में से 6 अनुसूचित जाति महिला, 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं 15 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित है।
RELATED ARTICLES
05 March 2021 10:58 PM
16 September 2020 02:06 PM
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com