25 March 2023 10:23 PM
बीकानेर 25 मार्च . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में आज बीकानेर शहर कांग्रेस की बैठक आहूत की गई, बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार की कड़ी भर्त्सना करते हुए देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को बचाए रखने हैटू हर तरह के विरोध प्रदर्शन रेल रोकने सड़क जाम करने और जेल भरने तक की नौबत आने पर भी पीछे नहीं हटने का फैसला किया है. यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक स्वर में कांग्रेस और विपक्ष को खतम करने के भाजपा के नापाक मंसूबों से डटकर मुकाबला करने के लिए कमर कसने का आह्वाहन किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा की जिस तरह भाजपा सच बोलने वालो के खिलाफ अपने है ओछे हथकंडे अपना रही है लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सूली पर टांग रही है ये समय अंग्रेजी दासता से भी बदतर समय को दर्शा रहा है | भाजपा के दो नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यह मानने लगे है की अब वो दो ही इस देश पर अपना मनमाना राज करेंगे और लगातार उनके खिलाफ बोलने वालो को उनकी काली करतूतों को उजागर करने वालो को जेल में डालते रहेंगे लेकिन वे भूल जाते है की जब कोई साधन नहीं था तब भी अंग्रजी दासता को उखाड़ फैंका तो भाजपा है ही क्या कांग्रेस का एक एक सिपाही इस देश के लोकतंत्र के लिए आम अवम के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा लेकिन देश को ना बिकने देगा, ना देश को लूटने देंगे।
यशपाल गहलोत ने आह्वान किया की बीकानेर शहर का एक एक कांग्रेस जन इस अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस देश को बचाने के लिए हर परिस्थिति में तैयार है मरना पड़ा तो भी कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे। देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं को बचाने के लिए प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की अब समय आ चुका है की हम देश की सता पर काबिज देश के दुश्मनों के साथ दो दो हाथ करने को तैयार रहे। नरेद्र मोदी और अमित शाह हर सच बोलने वालो कों जेल का भय दिखा रहे है परन्तु कांग्रेस जेल की धमकियों से डरने वाली नहीं। हम इस देश के सच्चे सिपाही है, इसकी अस्मिता को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर और शहजाद भुट्टा ने कहा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक- एक कार्यकर्ता वार्ड का हर वो व्यक्ति जो देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखना चहता है, हमारे साथ है। हम किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे और हर हाल में देश के दुश्मनों का सामना करेंगे। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी ने कहा की भाजपा का शासन होता ही झूठ का पुलिंदा है और झूठे लोगो के खिलाफ कांग्रेस का हर पार्षद अपने वार्ड वार्ड वासियों के साथ सत्य और असत्य की इस लड़ाई में कांग्रेस के सत्य के साथ खड़ा नजर आएगा।
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, प्रदेश महिला सचिव उमा सुथार,सुषमा बारूपाल, हबीबा चौधरी शहर जिला महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ओबीसी जिला अध्यक्ष कमल कुमार नागल,शहर उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया अरविंद मिढ़ा, हजारीमल देवड़ा, महासचिव ललित तेजस्वी, हरिशंकर नायक,सुभाष स्वामी सुखदेव नाथ, पार्षद अंजना खत्री,पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद किशन तंवर,पार्षद आजम अली, यूनिस अली राजेश दाधीच,अर्चना नांगल, जयदीप सिंह जावा, सरदार अमरीक सिंह, पूर्व पार्षद गजनंद शर्मा, डॉ.मिर्जा हैदर बेग, इंटक प्रदेश महासचिव रमेश व्यास,महेंद्र देवड़ा अब्दुल रहमान लोदरा,रविकांत वाल्मिकी एजाज पठान,हाजिर खां चंद्रशेखर चवरिया जीतू नायक, गोवर्धन मीणा, टिकुराम मेघवंशी,युवा नेता रामनिवास,अविनाश राठौड़, मुनीर अहमद,सुरेंद्र डोटासरा, देवकिशन गहलोत, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस के हर मोर्चे पर साथियों सहित सहयोग देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर धनसुख आचार्य, विरेंद्र कुमार,राजीव जोशी, धनराज गोदारा, मनोज व्यास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.
RELATED ARTICLES