19 March 2023 07:50 PM
लूणकरणसर, 19 मार्च। असम में 20 से 23 मार्च तक आयोजित होनेवाली चतुर्थ एशियन खो-खो चैंपियनशिप में भारत समेत एशिया के कुल 15 देश शामिल होगें। प्रतियोगिता के लिए भारतीय खो-खो संघ ने राजस्थान की दुर्गेश नंदिनी को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दुर्गेशनंदिनी का तकनीकी ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। वह इस चैंपियनशिप में निणार्यक की भूमिका निभाएंगी दुर्गेश खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर 15 बार खेलने के साथ साथ अनेकों पदक जीत चुकी है। दुर्गेश अपने स्कूली शिक्षा के समय में खो-खो की प्रसिद्ध खिलाड़ी रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत-इंग्लैंड मैच में निर्णायक व खेलों इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी अधिकारी का अनुभव रखती हैं। बीकानेर में जन्मी दुर्गेश मौजूद समय में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ ब्लॉक के 2 डी ओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। इससे पहले बीकानेर जिले के लूणकरणसर ब्लॉक के सूई व जैतपुर विद्यालय में लम्बे समय तक शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत रही।लूणकरणसर क्षेत्र में बालिका खो-खो की पहचान दुर्गेश की देन रही है।इनके समय सूईं व जैतपुर से लगभग 200 से अधिक बालिकाएं राज्य स्तर व 9 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है।इनका चयन होने पर राजस्थान खो-खो संघ के अध्यक्ष भंवरसिंह पलाङा,सचिव परवीन बानों, डॉ.असगर अली,भंवर सिंह राघव सहित पदाधिकारियों,बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले के खिलाड़ियों व खेल प्रमियों में खुशी की लहर है।बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।
RELATED ARTICLES