17 January 2022 10:26 PM
बीकानेर, 17 जनवरी (थार न्यूज़)। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी की 21वीं पुण्यतिथि के आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को गंगाशहर स्थित नंदी गोशाला सौ किलो गुड़ तथा सौ किलो लापसी दी गई। वहीं पक्षियों के लिए दाना उपलब्ध करवाया गया। श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि इस दौरान शिखर डागा, कमल गहलोत, राजाराम सीगड़, रघुवीर प्रजापत, शिव बच्छ, मनीष बाफना, गोविंद सारस्वत, मदन सियाग, ओमप्रकाश गहलोत, शिव चूरा, धनपत मारु, सुभाष बिश्नोई, नवनीत पुरोहित, ऋषभ जोशी और गौशाला के मनोहर करनाणी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्व. मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर 14 जनवरी से प्रारम्भ हुए स्वस्थ बीकाणा, सुरक्षित बीकाणा अभियान के तहत मंगलवार को मास्क और आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाएगा। वहीं कोविड जागरुकता अभियान के तहत घर-घर संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके लिए विभिन्न दलों का गठन किया गया है।
RELATED ARTICLES
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com