28 January 2023 06:51 PM
बीकानेर, 28 जनवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के ब्लाॅक बज्जू में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 15 कि.मी. पदयात्रा के रूप में किया।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने ग्राम पंचायत मुख्यालय मोडायत से उपखण्ड मुख्यालय बज्जू तक 15 कि.मी. पदयात्रा के दौरान आरम्भ से अंत तक स्वयं पैदल चलकर कार्यकत्ताओं को प्रोत्साहित किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने डी.जे. पर कांग्रेस से जुड़े गीत, नारे, मंत्री भाटी के चुनावी प्रचार गीत आदि पर तिरंगा लिये हुये नाचते-गाते शिरकत की। यात्रा में आमजन व कार्यकत्र्ताओं की भारी उपस्थिति एवं मंत्री भाटी की सक्रिय भागीदारी ने निश्चित रूप से क्षेत्र में चुनावी महौल की रंगत तैयार कर दी है। मंत्री भाटी द्वारा करवाये गये विकास कार्यो की लम्बी फेहरिश्त से कार्यकर्ता जोश में है।
मंत्री भाटी के नेतत्व में आयोजित इस पदयात्रा में श्रीकोलायत, बज्जू एवं बीकानेर क्षेत्र के संगठन पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, हजारों कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं एवं आमजन की प्रभावी उपस्थिति रही। गणपतराम सीगड़ (अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस बज्जू), मदन मेघवाल (अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस श्रीकोलायत) गणपतराम खीचड़ (पूर्व पी.सी.सी. सदस्य) हजारी राम गेधर (चेयरमेन कृषि उपज मण्डी बीकानेर) ओमप्रकाश मूंधड़ा (चेयरमेन नगर पालिका देशनोक), कप्तान मोहनलाल गोदारा (सरपंच बज्जू), हुक्माराम बिश्नोई (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), भागीरथ तेतरवाल (प्रधान प्रतिनिधि बज्जू), शिवलाल गोदारा (कांग्रेस जिला देहात महासचिव), रामनिवास गोदारा (प्रभारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लाॅक बज्जू), मोहनदान चारण (जिला परिषद सदस्य), शिव ओमप्रकाश (जि.प.स. प्रतिनिधि), राजाराम भादू (उप-प्रधान प्रतिनिधि बज्जू) मांगीलाल पूनियां (ब्लाॅक अध्यक्ष किसान कांग्रेस बज्जू) अमर सिंह राठौड़ (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), सफी खां (पूर्व सरपंच बांगड़सर), ओम प्रकाश खीचड़ (पं.स.स. बज्जू), गणपतराम भाम्भू (पूर्व सरपंच गौडू), शक्ताराम (सरपंच गोविन्दसर), जगदीश उपाध्याय (पार्षद प्रतिनिधि देशनोक), जयराम मेघवाल (पूर्व जि.प.स.), अशोक मेघवाल (जिला उपाध्यक्ष एन.एस.यू.आई.) तथा हजारों कार्यकत्र्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पदयात्रा में शिरकत की।
मंत्री भाटी ने बज्जू क्षेत्र में पदयात्रा से पूर्व ग्राम पंचायत मुख्यालय मोडायत में 41 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया तथा इस दौरान उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुये गत 04 वर्षो में कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में करवाये गये ऐतिहासिक विकास कार्यो पर चर्चा करते हुये पार्टी के हाथ से जोड़ो हाथ अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने का आवाह्न किया।
RELATED ARTICLES