26 November 2020 03:14 PM
बीकानेर 26 नवम्बर 2020। ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी व्याख्याताओं तथा कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। महावि़द्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोषी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर समस्त कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना को अंगीकृत करने तथा प्रस्तावना के मूल्यों को जीवनचर्या का हिस्सा बनाए जाने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा उसको शपथ रूप में अंगीकार करने का संकल्प लिया गया।
प्राचार्य डाॅ. जोशी ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर आज महाविद्यालय में विश्व महामारी काॅविड-19 की रोकथाम के लिए भी एक शपथ ली गई जिसमें राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के इस बाबत दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करने, मास्क के बिना सार्वजनिक स्थानों पर न जाने, समय समय पर हाथ धोने तथा इसके साथ ही अपने साथ साथ अपने आस पास भी इन कार्यो को करने की प्रेरणा देने का संकल्प लेकर शपथ ली गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ रीतेश व्यास, डाॅ. बालमुकुन्द व्यास, डाॅ. शराफत अली, सुरेश कुमार भाटिया, डाॅ. राकेश धवन, डाॅ. प्रीति कोचर तथा अशैक्षणिक वर्ग के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
05 March 2021 10:58 PM
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com