17 April 2022 07:09 PM
मदुरै, 17 अप्रेल (थार न्यूज़)। आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी उज्ज्वलप्रभा का 17 दिवसीय प्रवास विविध प्रसंगों के साथ जुड़ा हुआ रहा। साध्वीश्री ने मंगलभावना के अवसर पर फरमाया कि जीवन में कभी ऐसे क्षण या अवसर आते हैं, जिनको प्राप्त कर जीवन को नई दिशा प्राप्त होती है। चेतना का उध्र्वारोहण होता है। आपश्री ने फरमाया कि साधु-साध्वियों की सन्निधि, उनके प्रवचन, उनके दर्शन प्राप्त कर कईयों ने अपने जीवन को अध्यात्ममय बनाया है। मदुरै श्रावक समाज साधु- साध्वियों की अच्छी सारसंभाल करता हुआ अपने दायित्व के प्रति पूर्ण जागरूक है। साध्वी अनुप्रेक्षा ने फरमाया कि मनुष्य जन्म प्राप्त करना सौभाग्य है। वह सौभाग्य शतगुणित होता है, जो मनुष्य जन्म का मूल्यांकन करता हुआ सजग रहता हैं।
इससे पूर्व मंगलभावना समारोह में कोमल जीरावला ने मंगलाचरण, तेरापंथ सभा अध्यक्ष जयंतीलाल जीरावला, तेयुप मंत्री राजकुमार नाहटा, महिला मंडल अध्यक्ष नयना पारख, मधु पारख, सभा सहमंत्री गौतम गोलेच्छा, लक्ष्य जीरावला, कोमल जीरावला, पुलकित बोकडिय़ा, नवदीप संकलेचा, महिला मंडल गीतिका एवं जैन समाज से डुंगरचंद श्रीश्रीमाल आदि ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए साध्वीश्री के आगे के मंगल विहार के प्रति मंगलभावना प्रेषित की। मधु जीरावला ने बताया कि कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्या मण्डल पूर्व संयोजिका मीठी गोलछा ने किया।
RELATED ARTICLES
06 July 2022 09:58 PM
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com