22 January 2021 04:05 PM
चेयरमेन वीर डॉ बी.सी. जैन व संजय कोठारी ने प्राप्त किया अवॉर्ड, साथ में 50 हजार का चेक भी
बरोड़ा 22 जनवरी 2021। सतत सेवा कार्यों में जुटे अनंत ऊर्जा के धनी वीर डॉ बी.सी. जैन के नेतृत्व में महावीर इंटरनेशनल बरोड़ा की सहयोगी इकाई महावीर फाउंडेशन ट्रस्ट (MFT) को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गुजरात के अग्रणी ओद्योगिक समूह फेडरेशन ऑफ गुजरात इंडस्ट्रीज द्वारा वड़ोदरा ( FGI) 19 जनवरी 2021को अपने 16 वें FGI प्रतिष्ठित अवॉर्ड' फ़ॉर एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया , अवॉर्ड के साथ 50 हजार रु की राशि का चेक भी प्रदान किया गया हैं उपरोक्त अवॉर्ड बरोड़ा शाखा के ऊर्जावान चेयरमेन वीर डॉ बीसी जैन व वीर संजय कोठारी ने प्राप्त किया। ये अवॉर्ड गुजरात सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राज्य के राज्य मंत्री योगेश पटेल की उपस्थिति में FGI के रमण भाई पटेल सभागार में प्रदान किया गया।
ये उल्लेखनीय हैं कि FGI द्वारा ये पुरस्कार हर दो वर्ष के अंतराल में उन संगठनों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज सेवा व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कोई अद्वितीय भूमिका निभाई हो। ये उल्लेखनीय है कि इस अवॉर्ड के चयन की प्रक्रिया बड़ी ही जटिल हैं। गौरतलब हैं कि महावीर इंटरनेशनल बरोड़ा शाखा की गणना देश के उन अग्रणी MI केंद्रों में की जाती हैं, जिससे जुड़े वीर विराएं गरीबों, जरूरतमन्दों की सेवा में सतत रत रहते हैं। ज्ञात रहे कि MI बरोड़ा शाखा 'आशादीप' नामक फुटपाथ स्कूल कॉन्सेप्ट की जन्मदाता हैं, जिस के माध्यम से उन दिहाड़ी करने वाले श्रमिकों, गरीबों आदि की नन्ही पौध का भविष्य संवारने हेतु उनकी बस्तियों में लगभग 20 आशादीप फुटपाथ स्कुलें संचालित कर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसी तरह 'कायाकल्प' नामक प्रकल्प के माध्यम से अध्ययनरत विद्यार्थियों को ट्यूशन प्रणाली का श्रेष्ठ विकल्प प्रदान कर उनके व्यक्तित्व को सर्वांगीण रूप से सँवारा जा रहा हैं। MI बरोड़ा शहर के हजारों गरीबों व जरूरतमंद युवाओं के अध्ययन की समुचित व्यवस्था हेतु उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान कर उनके स्वप्न को साकार करने हेतु सेवारत है।
उल्लेखनीय हैं कि MI बरोड़ा द्वारा हर वर्ष हजारों अध्ययनरत युवाओं को लगभग 2.50 करोड़ की स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही हैं। यही नही MI बरोड़ा द्वारा इस कोरोना काल में बरोड़ा में निवासरत व इस हाइवे से अपने गृह राज्यों की और पैदल पलायन कर रहे हजारों श्रमिकों को लगभग 36 लाख रु की राशि से राशन, भोजन व आवश्यक सामग्री प्रदान की गई थी। एम आई कि बरोड़ा शाखा की इस उपलब्धि पर महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर एस के जैन व अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अनिल जैन तथा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर वी एस बापना ने बरोड़ा शाखा चेयरमेन वीर डॉ अनिल जैन को शुभकामनाएं प्रेषित की है और इस शाखा को इस अवॉर्ड का अधिकारी बताया है।
RELATED ARTICLES
05 March 2021 10:58 PM
02 January 2021 01:49 PM
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com