19 January 2023 10:25 PM
बीकानेर, 19 जनवरी (थार न्यूज़)। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था एमएम ग्राउंड के प्रतिभावान तीरंदाज लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर के साथ राजस्थान का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा रहे हैं। हाल ही में विजयवाड़ा में हुई राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने संस्था के साथ ही बीकानेर एवं राजस्थान को गौरवान्वित किया। उक्त प्रतियोगिता में संस्था के आदित्य जावा द्वारा तीन गोल्ड और एक सिल्वर, जुगल जावा द्वारा तीन सिल्वर और एक गोल्ड, निधि घाट द्वारा दो गोल्ड व सिल्वर तथा हर्षिता विश्नोई द्वारा तीन गोल्ड व एक सिल्वर मेडल के साथ विजयश्री हासिल की। प्रतियोगिता में इन चारों खिलाड़ी ने 15 मेडल प्राप्त कर राजस्थान का मान-सम्मान बढ़ाया। तीरंदाजों के विजयश्री हासिल करने उपरान्त बीकानेर पहुंचने पर संस्था द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के प्रशिक्षक गणेशलाल व्यास, अनिल चागरा सहित अन्य गणमान्य जनों ने पदक विजेताओं को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के सचिव राहुल व्यास ने कहा कि आगामी प्रतियोगिता में भी संस्था के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों के द्वारा पदक हासिल करेंगे।
RELATED ARTICLES