10 January 2021 04:27 PM
बीकानेर 10 जनवरी 2021। अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा इनरव्हील क्लब दिवस के अवसर पर कच्ची बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल व सैनेटरी नेपकिन वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बताया कि खान कॉलोनी स्थित कच्ची बस्ती में जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका पचीसिया एवं समाज सेवक आदर्श शर्मा के द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को कम्बल एवं सैनेटरी नेपकिन वितरित करवाये गए। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी। इस प्रकल्प में आर्थिक सहयोग क्लब सदस्या द्रोपदी सुराणा ने किया। कार्यक्रम में एकता तापड़िया, रोमिका कैली, लता मूंधड़ा एवँ ममता जैन मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
© Copyright 2019-2025, All Rights Reserved by tharexpressnews | Designed by amoadvisor.com