रुचिका गहलोत ने राष्ट्रीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में जीते पदक

रुचिका गहलोत ने राष्ट्रीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में जीते पदक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

बीकानेर, 2 सितंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रहे अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स में 14वीं राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर की एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि रुचिका गहलोत ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता तथा धीरज तातेड़ को 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा, पुलकित, नितिन सेवक, योगिता भाटी और ऋतिक रेगर ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने-अपने वर्ग में चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंजू गुलगुलिया ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच नरेंद्र शर्मा और संतोष कुमार की कड़ी मेहनत को दिया, जिन्होंने इन बच्चों को एक नई पहचान दिलाई। बीकानेर लौटने पर इन खिलाड़ियों और कोच का भव्य स्वागत किया जाएगा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *