जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नत

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारी पदोन्नत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • आचार्य बने उपनिदेशक, गोदारा सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत

बीकानेर, 14 जनवरी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार को जनसंपर्क सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य को उपनिदेशक के पद पर तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती भाग्यश्री गोदारा को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमती भाग्यश्री गोदारा

pop ronak

इस आदेश के क्रम में हरिशंकर आचार्य ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर में उपनिदेशक के पद पर तथा श्रीमती भाग्यश्री गोदारा ने सहायक निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।उल्लेखनीय है आचार्य को मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। आचार्य की हिंदी और राजस्थानी साहित्य की तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परमनाथ सिद्ध तथा प्रियांशु आचार्य, सूचना सहायक आनंद सिंह ने आचार्य तथा श्रीमती गोदारा को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *