रविवार , 4 दिसम्बर देश दुनिया के 45 खास समाचर


प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ बदी 1
=============================
1 मोदी बोले– 125 साल बाद बुद्ध के अवशेष भारत लौटे; हमारे लिए आस्था का केंद्र, एंटीक नहीं। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
2 प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को मालदा में जनसभा करेंगे; 18 को बंगाल और असम को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देंगे।
3 चुनाव से पहले TMC को झटका; सांसद मौसम नूर ने कांग्रेस का दामन थामा, विपक्षी एकता को मजबूती मिलने का दावा।
4 प्रयागराज माघ मेले के पहले दिन हादसा; बही पुलिया, फिर भी 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
5 बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अधिकारी को जिंदा जलाया गया; थाने में कट्टरपंथी ने अपराध कबूल किया, अल्पसंख्यक सुरक्षा पर सवाल।
6 एकनाथ शिंदे बोले– ठाकरे बंधुओं का मराठी प्रेम दिखावटी; फडणवीस ने कहा, मुंबई का मेयर मराठी और हिंदू ही होगा।


7 अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने का दावा किया, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारी उथल-पुथल।
8 मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप का ऐलान– फिलहाल अमेरिका ही वेनेजुएला की सत्ता और प्रशासन संभालेगा।
9 दावा– मादुरो पत्नी संग सो रहे थे, तभी US सैनिक घुसे और घसीटकर बाहर ले गए।
10 ट्रंप ने मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
11 किम जोंग उन की चेतावनी– मादुरो को तुरंत छोड़ा जाए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
12 विपक्षी नेता माचाडो बोलीं– वेनेजुएला की सत्ता संभालने को तैयार; पहले 100 घंटे और 100 दिन का रोडमैप तैयार।
13 कांग्रेस ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां गठित कीं; प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी।
14 अखिलेश यादव का ऐलान– सपा सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार सहायता; भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप।


15 उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 5 जनवरी को फैसला सुनाएगा।
16 IMD अलर्ट– 4 जनवरी को घना कोहरा, ठंड का प्रकोप; सूरज रहेगा गायब, जनजीवन प्रभावित।
17 भारत ने नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी, इमरजेंसी नंबर जारी।
18 बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान बाहर; BCCI का KKR को सख्त संदेश।
19 वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई से चीन भड़का; अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
20 IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; श्रेयस अय्यर की वापसी।
21 वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
22 भाजपा का आरोप– राहुल गांधी वियतनाम में भारत विरोधी बयान दे रहे; कांग्रेस ने पलटवार किया।

23 सुधांशु त्रिवेदी बोले– राहुल गांधी विदेशों में भारत विरोधी लोगों से मिलते हैं; आमंत्रण पर भी सवाल उठाया।
24 अंडमान-निकोबार को केंद्र की सौगात; अमित शाह ने 373 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया।
25 MEA ने वेनेजुएला हालात पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी; भारतीयों को यात्रा टालने की सलाह।
26 ट्रंप बोले– वेनेजुएला पर कार्रवाई बेमिसाल; जो किया, कोई और देश नहीं कर सकता।
27 हथकड़ियां, आंखों पर पट्टी; अमेरिकी हिरासत में मादुरो की तस्वीर सामने आई।
28 ट्रंप का दावा– वेनेजुएला अब अमेरिका के नियंत्रण में; शांति बहाली तक सत्ता चलाएंगे।
29 किम जोंग उन ने चेताया– अमेरिकी कदम से विश्व युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।
30 AIIMS नियम बदले; ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वालों को प्राथमिकता, अन्य मरीजों को लंबा इंतजार।
31 बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मरीजों को देरी; रेफरल केस को विशेष प्राथमिकता।
32 कांग्रेस ने नए कानून के विरोध में 10 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का ऐलान।
33 सिद्धारमैया बोले– मनरेगा हटाकर गांधी को दूसरी बार मारा; BJP-RSS पर महिला-दलित विरोधी आरोप।
34 भाजपा ने अजित पवार पर पलटवार किया; उपमुख्यमंत्री बोले– जिन पर आरोप थे, आज उन्हीं के साथ सरकार।
35 संजय राउत ने अजित पवार की NCP को शरद पवार की NCP में विलय की सलाह दी।
36 पुणे-पिंपरी चुनावों में साथ आना संभावित विलय का संकेत: राउत।
37 शिंदे ने फिर दोहराया– ठाकरे बंधु BMC तिजोरी पर नजर रखे हैं।
38 फडणवीस बोले– मुंबई का नेतृत्व मराठी-हिंदू हाथों में ही रहेगा।
39 वेनेजुएला संकट से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता की आशंका।
40 संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी कार्रवाई पर आपात चर्चा की मांग।
41 भारत सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए।
42 लैटिन अमेरिका में अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन तेज।
43 मानवाधिकार संगठनों ने मादुरो गिरफ्तारी पर चिंता जताई।
44 अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों ने कार्रवाई को खतरनाक मिसाल बताया।
45 वैश्विक राजनीति में वेनेजुएला संकट 2026 की सबसे बड़ी घटना बना।
======================








