कविवर स्व गिरधारी सिंह पड़िहार की राजस्थानी पुस्तक ” जागती जोतां” एवं ” मानखो” का लोकार्पण

कविवर स्व गिरधारी सिंह पड़िहार की राजस्थानी पुस्तक " जागती जोतां" एवं " मानखो" का लोकार्पण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 6 अप्रैल । शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वावधान में कविवर स्व गिरधारी सिंह पड़िहार की राजस्थानी पुस्तक ” जागती जोतां” एवं ” मानखो” का लोकार्पण किया गया । महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित लोकार्पण समारोह में राजस्थानी भाषा साहित्य से युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का आव्हान किया गया ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समालोचक ओर भाषाविद डॉ उमाकांत गुप्त ने कहा कि स्व गिरधारी सिंह पड़िहार का साहित्य का मूल्यांकन हिन्दी और राजस्थानी की कालजयी रचनाओं के समान होना आवश्यक है । कार्यक्रम अध्यक्ष राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि स्व गिरधारी सिंह पड़िहार की पुस्तकों के तीसरे संस्करण का प्रकाशन उनके रचनाकर्म का सम्मान है ।

pop ronak

विशिष्ठ अतिथि व्यंग्यकार डॉ अजय जोशी ने कहा कि स्व पड़िहार ने कालजयी रचनाओं का सृजन कर राजस्थानी भाषा साहित्य को समृद्ध किया है । विशिष्ट अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि लोकार्पित कृतियां राजस्थानी की अनमोल धरोहर है। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने कहा कि स्व.पड़िहार की रचनाओं पर समग्र चर्चा होनी चाहिए। समाजसेवी गजेन्द्र सिंह सांखला ने राजस्थानी भाषा साहित्य से युवा पीढ़ी को जोड़ने का आव्हान किया । लोकार्पित कृतियों के प्रकाशक शिवपाल सिंह पड़िहार ने राजस्थानी भाषा मान्यता की आवश्यकता जताई ।

लोकार्पित पुस्तक मानखो पर पत्रवाचन करते हुए डॉ.गौरीशंकर प्रजापत ने कहा – मानखै मांया मानवता जगावतो – मानखो काव्य कवि गिरधारी सिंह पड़िहार नारी के चरित्र को नये रूप में प्रकट किया है। नारी ही नारी की रक्षा करने आगे आयी है।

“जागती जोता” पर पत्रवाचन करते हुए डॉ.कृष्णा आचार्य ने कहा कि राजस्थानी भाषा के दिग्गज वीररस के कवि स्व गिरधारी सिंह पडिहार का रचना संसार लंबा विस्तार लिए हुए है। उन्होंने कहा कि पडिहार ने साहित्य को नया मोड़ देते हुए धीरता, गंभीरता साहस ऊर्जा उत्साह से कलम चलाई ।

कार्यक्रम संयोजक कवि बाबूलाल छंगाणी ने लोकार्पित पुस्तकों का परिचय दिया। लोकगायक महेश सिंह बड़गुजर ने पुस्तक के गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में चित्रकार योगेन्द्र पुरोहित, प्रेम नारायण व्यास, डॉ नमामी शंकर आचार्य, विजय सिंह शेखावत, सागर सिंह, प्रतीक सिंह, कृष्णलाल बिश्नोई, अमर सिंह खंगारोत, महेश उपाध्याय, गौरीशंकर सोनी, डॉ रितेश व्यास, इसरार हसन कादरी, डॉ नासिर जैदी, पवन प्यारे सोनी, भाविका कंवर चौहान, पुष्प कंवर, विनीता कंवर, शकूर बीकानवीं, तेजपाल सिंह, पवन कुमार चड्ढा ने अतिथियों का स्वागत किया। शब्दरंग के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने आभार व्यक्त किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *