ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जिला कलेक्टर ने जानी योजनाओं की प्रगति, गंभीरतापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 31 मई। ग्रामीण विकास, पंचायती राज और जलग्रहण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी 364 ग्राम पंचायतों में कम से कम एक हजार ऐसे फॉर्म पौंड तैयार किए जाएं, जिन्हें रूफ टॉप वाटर सिस्टम जोड़कर बरसाती पानी का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत पौधशालाएं (नर्सरी) मानसून से पहले चालू करने के निर्देश दिए, जिससे पौधारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर ही पौधे प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी नर्सरियां चालू करते हुए इनके फोटो उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) पर नरेगा श्रमिकों की हाजरी में अनियमितता को गंभीरता से लिया और दो विकास अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक से समन्वय करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की एकल महिलाओं का चिह्निकरण किया जाए तथा उन्हें मनरेगा की व्यक्तिगत लाभ के कार्यों से प्राथमिकता से जोड़ा जाए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जिला कलेक्टर ने विधायक और सांसद स्थानीय विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करने और वर्ष 2023-24 के कार्य अगली बैठक से पूर्व करवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की बकाया स्वीकृतियां और प्रथम किस्त आगामी सात दिनों में जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला स्तर से टीमें बनाकर इसका क्रॉस वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अमृत सरोवर फेज 2, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत होने वाले पौधारोपण की तैयारियों, स्कूलों में चार दिवारी, शेड और शौचालय निर्माण, मनरेगा के तहत नियोजित श्रमिकों की संख्या, पेंडिंग जीओ टैग, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बकाया सीसी, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, पिंक टॉयलेट निर्माण, सीएम जिला नवाचार निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में वाचनालय निर्माण प्रगति, स्वामित्व योजना, विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु वर्ग के आवासहीन व्यक्तियों के भूखंड आवंटन प्रगति तथा श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत रसोई घरों की स्थिति सहित ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़े सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल में विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *