इंदिरा गांधी नहर समय से पहले बंद करने पर किसानों का हंगामा

इंदिरा गांधी नहर समय से पहले बंद करने पर किसानों का हंगामा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 अगस्त, 2025 – इंदिरा गांधी नहर को तय समय से पहले बंद करने पर बीकानेर के किसानों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। नहर विभाग ने भूरासर वितरिका को, जिसकी बारी 30 अगस्त तक थी, अचानक बीच में ही बंद कर दिया।
नाराज किसानों ने 860 हेड पर धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में बर्बाद हो जाएँगी, क्योंकि इलाके में बारिश भी नहीं हुई है।
30 अगस्त तक थी बारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भूरासर वितरिका की बारी 22 सें 30 अगस्त तक चलनी थी। लेकिन, नहर विभाग ने मंगलवार को भूरासर वितरिका को बीच बारी में ही बंद कर दिया। जिससे किसानों की फसल खराब होने की नौबत आ गई, क्यों कि क्षेत्र में बारिश भी नहीं हुई है । इसके चलते अब नहर में पानी बंद होने से चिंतित हो गए अब खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में बर्बाद हो जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस नेता श्याम सिंह भाटी बरसलपुर ने सिंचाई पानी की समस्या को लेकर एसडीएम बज्जू, आईजीएनपी के चीफ इंजीनियर विवेक गोयल, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित नहर विभाग के अधिकारियों को फोन पर बात करके नहर खोलने की मांग की। किसानों ने नहर नहीं खोलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
======================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *