बीकानेर में पूर्व सरपंच की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजे पर शक

बीकानेर में पूर्व सरपंच की कुल्हाड़ी से हत्या
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 सितंबर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के धीरदेसर चोटियान गांव में पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया (70) की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। हत्या के बाद से उनका भतीजा फरार है, जिस पर पुलिस को संदेह है।
संपत्ति विवाद था झगड़े की वजह
श्रीडूंगरगढ़ के सीओ निकेत पारीक ने बताया कि पूर्व सरपंच मेघराज और उनके भतीजे बलबीर के बीच देर रात एक दुकान को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद में बलबीर ने कुल्हाड़ी से वार कर मेघराज की हत्या कर दी। मेघराज की पत्नी रामी देवी घर में सो रही थीं और उन्हें घटना की जानकारी सुबह मिली।
जब सुबह मेघराज की पत्नी ने उन्हें खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने बेटों और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस को इस हत्या के बारे में जानकारी दी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समझौते से नाखुश था भतीजा
मेघराज चोटिया 2005 से 2010 तक गांव के सरपंच रह चुके थे। उनके परिवार में दुकान को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था। हाल ही में कुछ ग्रामीणों की मध्यस्थता से एक समझौता भी हुआ था, लेकिन बताया जाता है कि बलबीर इस समझौते से खुश नहीं था। इसी वजह से वह गुरुवार रात मेघराज से झगड़ा करने पहुंचा था। पुलिस अब बलबीर की तलाश कर रही है और इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *