तेयुप गंगाशहर द्वारा स्व. नवरतन बैद का मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान करवाया गया

तेयुप गंगाशहर द्वारा स्व. नवरतन बैद का मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान करवाया गया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर। दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) गंगाशहर के प्रयासों से स्व. श्री नवरतन बैद (पुत्र स्व. श्री पुनमचन्द जी बैद), निवासी भीनासर, का मरणोपरांत नेत्रदान और देहदान करवाया गया। श्री बैद का निधन 26 अक्टूबर 2025 को रात्रि में हो गया था। तेयुप गंगाशहर के पूर्व अध्यक्ष पवन  छाजेड़ और निवर्तमान अध्यक्ष महावीर  फलोदिया ने बैद परिवार से संपर्क किया और उन्हें इस महादान के लिए प्रेरित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देह मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए ‘साइलेंस टीचर’

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
देवेन्द्र बैद

नवरतन जी के सुपुत्र देवेंद्र बैद व परिवारजनों की सहमति से पहले नेत्रदान और फिर उनकी पार्थिव देह को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (एसपीएमसी) के एनाटॉमी विभाग को सुपुर्द किया गया।

देहदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि दान की गई देह मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए ‘साइलेंस टीचर’ की तरह होती है, जो उन्हें शारीरिक अंगों पर प्रैक्टिकल कर दूसरों को जीवन देना सिखाती है। इस योगदान से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को काफी मदद मिलती है, खासकर तब, जब मृत शरीर की कमी के कारण छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तेयुप गंगाशहर का प्रयास सराहनीय

इस पुनित कार्य को संपन्न करवाने में पवन छाजेड़, महावीर फलोदिया, नरेन्द्र डागा, सुधीर लुणावत, अनिल नाहटा और पारिवारिक जन उपस्थित रहे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के डॉ. राकेश जी ने तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *