उदासर में भगवान सुपार्श्वनाथ जिनालय में महालक्ष्मी, भैरव और दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, प्रतिष्ठा में उमड़ा जैन समाज

उदासर में भगवान सुपार्श्वनाथ जिनालय में महालक्ष्मी, भैरव और दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, प्रतिष्ठा में उमड़ा जैन समाज
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 नवंबर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में उदासर स्थित 151 वर्ष प्राचीन भगवान सुपार्श्वनाथ मंदिर में सोमवार को देवी महालक्ष्मी, दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरी और रक्षक देव भैरवजी की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। यह प्रतिष्ठा गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला और शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भव्य शोभायात्रा और अनुष्ठान
प्रतिष्ठा से पूर्व तीनों प्रतिमाओं की गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण और हवन आदि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमाओं को जिनालय में स्थापित किया गया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कोठारी परिवार बना लाभार्थी
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि मूर्तियों के प्रतिष्ठा के लाभार्थी उदासर के ओम प्रकाश-संगीता देवी कोठारी परिवार रहे। उन्होंने सुश्रावक किशन लाल जी एवं श्रीमती सौभाग्यवती देवी की स्मृति में हेमंत, श्वेता, अरिहंत, मोनिका, सनव, रुत्विक, ऋति सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मूर्तियों की प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान करवाए और हवन में आहूतियां दीं। उद्योगपति बसंत नवलखा एवं श्रीमती प्रेम नवलखा ने कोठारी परिवार और खरतरगच्छ महिला परिषद की सदस्याओं का अभिनंदन किया।

सभी जैन संघों की भागीदारी
इस धार्मिक समारोह में गांव के जैन श्वेताम्बर तेरापंथ, साधुमार्गी संघ और जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अनुयायियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। खरतरगच्छ युवा परिषद (अध्यक्ष: अनिल सुराणा) और खरतरगच्छ महिला परिषद (अध्यक्ष: मनीषा खजांची) के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। विचक्षण महिला मंडल और वरिष्ठ गायक व संगीतकार सुनील पारख ने इस अवसर पर भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *