पत्नी और सास के टॉर्चर से दुखी होकर युवक ने दी जान, सुसाइड वीडियो वायरल

पत्नी और सास के टॉर्चर से दुखी होकर युवक ने दी जान,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

“अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा”,

डीडवाना-कुचामन, 15 फ़रवरी । राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर तीन मिनट का एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पुरुषों के प्रति समाज और कानून के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। युवक का शव शुक्रवार को उसके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृतक की पहचान नावां के नगर क्षेत्र निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक ने गुरुवार रात करीब 12 बजे अपना अंतिम वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे सुबह उसके दोस्तों ने देखा और परिजनों को सूचित किया। जब परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तब तक दीपक की मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पत्नी और सास के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

pop ronak

वीडियो में छलका दर्द: “पुरुष के लिए कोई इंसाफ नहीं”
सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में दीपक ने अत्यंत मार्मिक बातें कहीं। उसने कहा, “अगर पुरुष का जन्म लेना गुनाह है, तो आने वाले समय में कोई भी पुरुष के रूप में जन्म लेना नहीं चाहेगा। पुरुष के साथ इंसाफ नहीं होता है, उनके लिए कोई संविधान या कानून नहीं दिखता।” उसने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उसे अपनी जान बचाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा, इसलिए वह दुनिया को अलविदा कह रहा है।

चरित्रहीनता और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप
दीपक ने अपनी पत्नी नीतू और सास पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उसने बताया कि उसकी शादी मार्च 2022 में अजमेर के आर्य समाज मंदिर में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता धोखे की बुनियाद पर टिका था। दीपक के अनुसार, उसकी सास ने उसे ब्लैकमेल कर जबरन यह शादी करवाई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध रहे और विरोध करने पर उसे ही झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं।

दीपक ने यह भी दावा किया कि वह इस प्रताड़ना की शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गया था, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और उसे उल्टा धमकाकर भगा दिया गया। हारकर उसने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को छोड़कर मौत को गले लगा लिया।

पुलिस की कार्रवाई और सामाजिक बहस
नावां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो को मुख्य साक्ष्य माना जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ‘मेन्स राइट्स’ (Men’s Rights) और घरेलू हिंसा के मामलों में पुरुषों की स्थिति पर बहस छेड़ दी है। लोग मांग कर रहे हैं कि निष्पक्ष जांच हो ताकि दीपक को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *