सोने के दामों में भारी गिरावट, सस्ता हुआ गोल्ड

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नई दिल्ली , 5 अप्रैल। सोने की चमक भले ही वैसी ही है लेकिन इसकी कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जो लोग लंबे समय से सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है। देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, पटना और गाजियाबाद में सोने के रेट में भारी गिरावट आई है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताज़ा दाम और किन-किन शहरों में कितनी कमी आई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिल्ली और मुंबई में सोना हुआ सस्ता
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹90,810 प्रति 10 ग्राम है। इसमें ₹980 की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका दाम ₹83,250 प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,660 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹980 की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना अब ₹83,100 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

pop ronak

लखनऊ, जयपुर और नोएडा में क्या है सोने का रेट?
उत्तर भारत के अन्य शहरों की बात करें तो लखनऊ, जयपुर और नोएडा में आज सोने के दाम समान रहे। इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹90,810 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का रेट ₹83,250 प्रति 10 ग्राम है। यहां भी 24 कैरेट में ₹980 और 22 कैरेट में ₹900 की कमी आई है।

पटना, इंदौर और अहमदाबाद में भी सोना हुआ सस्ता
पटना में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹90,710 प्रति 10 ग्राम है, यानी ₹980 की कमी। वहीं 22 कैरेट का रेट ₹83,150 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹900 की गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर में भी यही ट्रेंड देखा गया, हालांकि 22 कैरेट सोने में थोड़ी कम गिरावट आई है। यहां 24 कैरेट का भाव ₹90,710 और 22 कैरेट का ₹83,250 है, जिसमें क्रमश: ₹980 और ₹800 की गिरावट हुई है। अहमदाबाद में भी 24 कैरेट सोना ₹90,710 और 22 कैरेट ₹83,150 में बिक रहा है।

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *