बीकानेर के सरकारी समाचार

बीकानेर सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

रसद विभाग ने जब्त किए दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग मशीन
बीकानेर, 17 फरवरी। जिला रसद अधिकारी कार्यालय द्वारा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, रिफिलिंग और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते की गई।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम करमीसर रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल के सामने दीपक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया। जिसके मध्यनजर एलपीजी ऑर्डर 2000 की धारा 3,4,5 और 7 के तहत कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त करते हुए इन्हें वैद्य मघाराम गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव और जय सिंह शामिल रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

27 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना एवं एलपीजी आपूर्ति प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो सप्ताह 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई।
======
खाद्य सुरक्षा योजना में 75 लाख नए लाभार्थियों के नाम जोड़े

pop ronak

-पात्र लाभार्थियों के ई-केवाईसी में तकनीकी समस्या आने पर हो रहा तुरंत समाधान
-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, 17 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा योजना में प्रदेश के 75 लाख नए लाभार्थियों के नाम जोड़े गए हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान पात्र व्यक्तियों के नाम भी नहीं जोड़े गए थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए 26 जनवरी 2025 से पोर्टल खोला गया है। कोई भी पात्र व्यक्ति इस पोर्टल के माध्यम से अपना नाम इस योजना में जुड़वा सकता है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य श्री रामनिवास गावड़िया द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय है कि प्रदेश में कोई भी पात्र नागरिक खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे। किसी भी लाभार्थी की ई-केवाईसी में तकनीकी समस्या आने पर विभाग द्वारा विशेष शिथिलता प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना पड़े। मंत्री श्री गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वन नेशन वन राशन कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी देश में कहीं भी अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पहले विधायक श्री गावड़िया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आवंटित गेहूं का उठाव संबंधित माह के पूर्व माह की प्रथम तारीख से अंतिम तारीख तक किया जाता है। गेहूं उठाव के बाद चयनित पात्र लाभार्थियों को उचित मूल्य दुकान पर गेहूं प्राप्ति हेतु जाने पर निर्धारित प्रावधान के अनुसार पोस मशीन के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन पश्चात गेहूं का वितरण किया जाता है।

उन्होंने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत विगत छः माह में (अगस्‍त, 2025 से जनवरी, 2026 तक) गेहूं का आवंटन तथा उठाव वितरण का जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा।
==========
राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष आएंगे बीकानेर
बीकानेर, फरवरी।  राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राजस्थान रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल व्यास 17 से 21 फरवरी तक बीकानेर दौरे पर रहेंगे। श्री व्यास 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
=====
पालनहार योजना में वार्षिक सत्यापन करवाने के निर्देश
बीकानेर, 17 फरवरी। जिले में पालनहार योजना के तहत शैक्षणिक सत्र2025-26 के लिए लाभांवित हो रहे कुल 13 हजार 575 बच्चों का वार्षिक सत्यापन किया जाना है। अब तक इनमें से 12 हजार 445 का ही वार्षिक सत्यापन हुआ है। शेष 1 हजार 130 बच्चे वार्षिक सत्यापन से वंचित हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना में विभिन्न श्रेणी के बालक-बालिकाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। इनमें अनाथ बालक/बालिका, पेंशन प्राप्त कर रही तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला के बच्चेे, पुनर्विवाहित विधवा माता के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चे, विशेष योग्यजन माता/पिता के बच्चे आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इन श्रेणियों के बालक-बालिकाओं को परिवार के अन्दर समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। पालनहार योजना के संचालन के लिए संशोधित नियम, 2022 के नियम 9 ऑनलाइन आवेदन एवं अनुदान प्रक्रिया के अनुसार आवेदक द्वारा स्वयं के जीवित होने एवं बालक-बालिकाओं के आंगनबाड़ी केन्द्र के पंजीकृत/विद्यालय में अध्ययनरत रहने का वार्षिक नवीनीकरण (सत्यापन) करवाना अनिवार्य है जिससे कि समस्त पात्र पालनहार लाभार्थियों को विभाग की कल्याणकारी योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके अतः शीघ्र पालनहार वार्षिक सत्यापन करवाऐं।
उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन करवाने के लिए शााला दर्पण पोर्टल पर आधार नम्बर, अपडेट किये गये बच्चों का शाला दर्पण से स्वतः वार्षिक सत्यापन हो जायेगा। उन्हें अलग से सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं है।

जिन बच्चों के आधार नम्बर शाला दर्पण पर अपडेट नहीं है, उनके आधार नम्बर शाला दर्पण पर अपडेट करवाये जाने है। एसजेएडी पालनहार स्कीम एप के माध्यम से फेस रिकग्निशिन प्रक्रिया के द्वारा शेष रहे पालनहार बच्चों का सत्यापन करवाया जा सकता है। जिन पालनहार बच्चों का वेबसर्विस/ऐप के माध्यम से वार्षिक भौतिक सत्यापन/नवीनीकरण रिन्यूअल नहीं किया गया है, ऐसे पालनहार बच्चों का पृथक से ई-मित्र कियोस्क केन्द्र पर अध्ययनरत प्रमाण पत्र अपलोड कर विभाग के संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में जाकर वार्षिक भौतक सत्यापन/नवीनीकरण करवाये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को विधालय में अध्ययनरत पालनहार योजना से लाभांवित बच्चों का का व उप निदेशक महिला बाल विकास को 0-6 वर्ष के आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों का वार्षिक सत्यापन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
======
ईट राईट मिलेट मेला बुधवार को
बीकानेर, 17 फरवरी। ईट राईट मिलेट मेले का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल माननीय की गरिमामय मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज सभागार में ईट राईट मिलेट मेले का आयोजन किया जाएगा। डॉ. साध ने बताया कि आमजन को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने एवं मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोडू आदि के सेवन से होने वाले फायदों की जानकारी ईट राईट मिलेट मेले के माध्यम से दी जाएगी। मेले में मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी। इसी दिन प्रात 8 बजे वॉकेथोन का आयोजन किया जाएगा। मेले में नुक्कड नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
=======
बुधवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल
बीकानेर, 17 फरवरी। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वे प्रातः 10 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में डायमंड लैब का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 10:30 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ईट राइट मिलेट्स मेले में शामिल होंगे। श्री मेघवाल यहां विभिन्न कार्यक्रम और बैठकों में भाग लेने के पश्चात बीकानेर में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री मेघवाल 19 फरवरी को नोखा में पूर्व प्रधान श्री कन्हैयालाल सियाग की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री रात्रि 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
======

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *