बीकानेर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार-शशिकला राठौड़ ने सौंपी जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन

#Bikaner Congress, #Mahila Congress , #Shashikala Rathore ,#Govindram Meghwal, #Rajasthan Congress , #Political Update, #Bikaner News, #Congress Executive , #Women Empowerment,#Madan Gopal Meghwal , #Bishnaram Siyag ,#Bikaner Politics,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 12 जनवरी । बीकानेर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया गया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यकारिणी घोषणा के दौरान पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, कांग्रेस नेत्री प्रीति मेघवाल, पूर्व उप महापौर शकीला बानो, पूर्व सेवादल प्रदेश अध्यक्ष सलीम भाटी और राज भटनागर का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

pop ronak

इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया है। कार्यकारिणी के प्रमुख नाम इस प्रकार हैं।
उपाध्यक्ष: लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा व्यास, अकिला परवीन, शकीला बानो, कांता कंवर, पुष्पा देवी सेठिया, रोशन बानो, जुल्ले खान, सुखी जाखड़, अर्चना सुथार, सीता रामावत, देवेन्द्र कौर, सकीना खान और शमा कादरी।
महासचिव: सुनीता भाटी और सरोज कंवर।
सचिव: रुक्मिणी नायक, कंचन भाटी, सीता सुथार, सलीना खान, रहमत बानो और अनिशा बानो।
कोषाध्यक्ष: प्रेमलता राठौड़।
ब्लॉक अध्यक्ष: कार्यकारिणी में चार ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें मुमताज बानो, मंजू गोस्वामी, अफसाना पठान और खुर्शिदा बानो को कमान सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त आनन्दी तंवर, खुश्बू पड़िहार, शबनम समेजा, विमला तंवर सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

संगठन को धार देने का संकल्प
अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा कि नई कार्यकारिणी का उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाना और महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी आगामी चुनावों और सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *