BMC चुनाव 2026: मकरंद नार्वेकर बने सबसे अमीर पार्षद; बीजेपी-शिंदे गठबंधन ने ढहाया ठाकरे का ‘किला’मुंबई।

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

 

बीकानेर , 17 जवारी। देश के सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार, 17 जनवरी तक पूरी तरह स्पष्ट हो गए हैं। इस चुनाव ने न केवल मुंबई की सत्ता का समीकरण बदला है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि चुनावी मैदान में धनबल का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
बीजेपी के मकरंद सुरेश नार्वेकर 124 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस चुनाव के सबसे अमीर विजेता बनकर उभरे हैं।मकरंद नार्वेकर ने वार्ड नंबर 226 से बीजेपी के टिकट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चुनावी हलफनामे के अनुसार, पिछले 9 वर्षों में उनकी संपत्ति में 1,868% का भारी इजाफा हुआ है। 2012 में उनकी संपत्ति महज 3.67 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 124.4 करोड़ रुपये हो गई है। उनके साथ ही उनके परिवार ने दक्षिण मुंबई में ‘ट्रिपल जीत’ का स्वाद चखा—उनकी भाभी हर्षिता नार्वेकर (वार्ड 225) और चचेरी बहन गौरवी नार्वेकर (वार्ड 227) ने भी जीत हासिल की है।करोड़पति पार्षदों की लंबी कतारइस बार BMC में पहुंचने वाले अधिकतर पार्षद करोड़पति हैं। अमीर विजेताओं की सूची में कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:मकरंद नार्वेकर (BJP): 124 करोड़ रुपयेहर्षिता नार्वेकर (BJP): 63.6 करोड़ रुपयेमीनल संजय तुर्डे (शिवसेना): 56 करोड़ रुपयेट्यूलिप ब्रायन मिरांडा (कांग्रेस): 51 करोड़ रुपयेअनीता नंदकुमार वैती (BJP): 29 करोड़ रुपयेयशोधर फांसे (शिवसेना UBT): 25.9 करोड़ रुपयेतीन दशक बाद ठाकरे युग का अंतराजनीतिक रूप से यह चुनाव ऐतिहासिक रहा क्योंकि करीब 30 वर्षों के बाद ठाकरे परिवार का BMC पर से वर्चस्व खत्म हो गया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के आंकड़े (114) को पार करते हुए 118 सीटें जीती हैं।पार्टी/गठबंधनसीटें (2026)बीजेपी (BJP)89शिंदे की शिवसेना29शिवसेना (UBT)65कांग्रेस (INC)24AIMIM08MNS06मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस जीत को ‘विकास की राजनीति’ की जीत बताया है। वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन (MVA) को 71 सीटों से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़कर 24 सीटों पर सिमट गई, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए 8 सीटें हासिल की हैं। अब देखना यह होगा कि 124 करोड़ के सबसे अमीर पार्षद और उनकी टीम ₹74,000 करोड़ के बजट वाले इस विशाल नगर निगम को किस दिशा में ले जाते हैं।

pop ronak
भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *