फोर्ट स्कूल में करियर मेले का आयोजन

फोर्ट स्कूल में करियर मेले का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,12 जनवरी। फोर्ट स्कूल में करियर मेले का उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य संजय सांखला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस कार्यक्रम में कुल दो सत्र आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य सांखला द्वारा की गई।जिसमे उन्होंने करियर के विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाओं पर छात्रों को अवगत कराया। इसी सत्र में बैंकिंग सेक्टर से दीपक,आई टी से डॉ अमित व्यास ,चिकित्सा क्षेत्र से डॉ अमित पुरोहित एवम सौंदर्य उद्योग से गोविंद मारू ने अपने अपने क्षेत्रों की व्यापक जानकारियां साझा की।

pop ronak

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता उप प्राचार्य गोपीकिशन व्यास ने की उन्होंने अपने उद्बोधन में करियर निर्माण के साथ नैतिक चरित्र निर्माण को भी आवश्यक बताया। इसी सत्र में कला, वाणिज्य एवम विज्ञान क्षेत्रों का परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमे विशेषज्ञ के रूप में ईश्वर दयाल, डॉ एच पी प्रजापति एवम गोपी किशन व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित कर करियर चुनाव के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

संयोजक श्रीमती माधुरी गिड़वानी ने विद्यार्थियों को एक आदर्श स्ववृत निर्माण की भी जानकारी दी। मंच संचालन सईद अहमद व्याख्याता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *