पी बी एम ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल कूलिंग सिस्टम प्रारंभ – मरीजों को भीषण गर्मी से राहत

मरीजों को भीषण गर्मी से राहत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 28 मई । भयावह गर्मी में पी बी एम ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल कूलिंग सिस्टम प्रारंभ हो गया है । ट्रॉमा रिलीफ सोसायटी के सौजन्य से इस कार्य से मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिली है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ट्रॉमा सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि पी बी एम ट्रॉमा सेंटर के सेंट्रल कूलिंग सिस्टम काफी समय से खराब पड़े थे । भयावह गर्मी को देखते ट्रॉमा रिलीफ सोसायटी से सेंट्रल कूलिंग सिस्टम को तत्काल मरम्मत करवाने हेतु आग्रह किया गया।

pop ronak

डॉ खजोटिया ने बताया कि पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की छत पर स्थापित सेंट्रल कूलिंग सिस्टम दुरुस्त कर दिया गया है । जिससे पूरा वार्ड ठंडा रहता है । डॉ खजोटिया ने बताया कि उन्होंने छत पर स्थापित इस कूलिंग सिस्टम का निरीक्षण कर लिया है । डॉ खजोटिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर आपातकालीन इकाई की सेंट्रल कूलिंग सिस्टम की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है जो गुरुवार तक प्रारंभ होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *