राज मावर के गीतों पर झूमे किसान, ₹150 बोनस की घोषणा से अन्नदाताओं में उत्साह

राज मावर के गीतों पर झूमे किसान, ₹150 बोनस की घोषणा से अन्नदाताओं में उत्साह
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • हनुमानगढ़ कृषि मेले का दूसरा दिन

हनुमानगढ़, 22 फरवरी। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय (SKD) में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले ‘पंच गौरव अन्नदाता से अन्नपूर्णा तक का समृद्धि पथ’ के दूसरे दिन जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण गेहूं पर बोनस की घोषणा, उन्नत पशु प्रतियोगिताएं और हरियाणवी लोक संगीत रहा। स्थानीय विधायक गणेशराज बंसल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सरकार द्वारा गेहूं पर पूर्व की भांति डेढ़ सौ रुपए बोनस जारी रखने की घोषणा : कैलाश मेघवाल

pop ronak

गेहूं खरीद पर बोनस मिलेगा या नहीं, इस बात को लेकर क्षेत्र के किसानों में संशय बना हुआ था। किसानों के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में जयपुर में बीते दिवस मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से विस्तृत चर्चा की। श्री खुशहाल दास विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में के कार्यक्रम मंच से भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान हित में हमेशा प्राथमिकता से त्वरित निर्णय लेते हैं और किसान हितों को लेकर उन्होंने सरकार द्वारा गेहूं पर पूर्व की भांति डेढ़ सौ रुपए बोनस जारी रखने की घोषणा की है। इस बहुप्रतीक्षित किसान हितैषी घोषणा पर उपस्थित हजारों किसानों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैलाश मेघवाल का अभिनंदन किया।

भ्रम हुआ दूर: गेहूं खरीद पर बोनस को लेकर किसानों में असमंजस की स्थिति थी।

सीएम से चर्चा: मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए गेहूं पर ₹150 प्रति क्विंटल बोनस पूर्व की भांति जारी रखने की घोषणा की है। इस खबर के मिलते ही हजारों किसानों ने तालियां बजाकर सरकार का आभार जताया।

वैज्ञानिक नवाचार: ‘कचरे से कंचन’ बनाने के गुर
तकनीकी सत्रों में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफे के तरीके सिखाए:

वेस्ट मैनेजमेंट: इटरनल यूनिवर्सिटी (हिमाचल) के प्रो. एम.पी.एस. चंद्रावत ने कचरे से रसायन निर्माण कर आय बढ़ाने के नुस्खे बताए।

उन्नत बीज: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के निदेशक डॉ. ओ.पी. विश्नोई ने गेहूं और जौ की नवीनतम किस्मों की जानकारी साझा की।

मशीनरी का आकर्षण: मेले में सेंसर आधारित ड्रोन और आधुनिक ट्रैक्टरों को देखकर किसान चकित रह गए।

पशु सौंदर्य और प्रतियोगिता: लाखों के पुरस्कार
पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं पर इनामों की बौछार हुई।

बीटल और बारबरी बकरी: विजेताओं को ₹71,000, ₹51,000 और ₹31,000 के नकद पुरस्कार दिए गए।

साहीवाल बछड़ी व मुर्रा भैंस: साहीवाल बछड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ₹21,000 और मुर्रा भैंस प्रतियोगिता में विजेता को ₹31,000 से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या: राज मावर और ख्याली का जादू
शाम ढलते ही मशहूर हरियाणवी सिंगर राज मावर ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांध दिया। “मेरा जी लागै सै बाबयाँ मै” और “यार तेरा चेतक पे चाले” जैसे गानों पर सिरसा, डबवाली और पंजाब से आए किसान और युवा जमकर थिरके। वहीं, हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने अपने निराले अंदाज से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

साहीवाल बछड़ी, मुर्रा भैंस, बीटल और बारबरी बकरी विजेताओं को किया पुरस्कृत

कृषि मेले में रविवार को पशु प्रदर्शनी और उन्नत पशु प्रतियोगिताओं के तहत देशी नस्ल के पशुओं (गाय, भैंस, ऊंट, बकरी) की दूध उत्पादकता, स्वास्थ्य और शारीरिक बनावट के आधार पर ये प्रतिस्पर्धाएं हुई। श्रेष्ठ पशुपालकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। बीटल बकरी नस्ल, और बारबरी बकरी नस्ल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रथम इकहत्तर, द्वितीय इक्यावन और तृतीय इकतीस हजार रुपयों से पुरस्कृत किया गया। साहीवाल नस्ल बछड़ी प्रतियोगिता में प्रथम इक्कीस, द्वितीय ग्यारह, तृतीय इकहत्तर हजार और मुर्रा भैंस नस्ल प्रतियोगिता में प्रथम इकतीस, द्वितीय इक्कीस और तृतीय विजेता को ग्यारह हजार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *