बीकानेर में सरकार लाएगी नई टाउनशिप योजना,संभाग के लोगों को मिलेगा सस्ता मकान, जिले की टूटी सड़कों पर खर्च होंगे 35 करोड़
बीकानेर में सरकार लाएगी नई टाउनशिप योजना


बीकानेर, 27 फ़रवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में अपनी घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए जिले की टूटी सड़कों को फिर से तैयार करने के लिए 35 करोड़ रुपए का बजट दिया है।
इसमें अधिकांश बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को सुधारने का काम होगा। साथ ही खाजूवाला की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए भी अतिरिक्त बजट दिया गया है। बॉर्डर एरिया में पने के पानी की समस्या इससे दूर होगी।


बीकानेर शहर के लिए नई टाउन प्लानिंग


मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर अब नई टाउन प्लानिंग बनेगी। इससे आम लोगों को सस्ता मकान और जमीन मिल सकेंगे। बीकानेर भी संभाग मुख्यालय है, ऐसे में यहां भी नई टाउन प्लानिंग आने से शहर के बाशिन्दों को लभ होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग बीकानेर में बस सकेंगे।
सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य
- कीकासर से गरबदेसर (जिला बीकानेर) वाया कनवासर 0/0 किमी से 17/0 किमी तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माणलागत: 6 करोड़ 80 लाख रुपए
- जैतपुर (रायका चक) – शेरपुरा – 19 एमकेडी नई संपर्क सड़क निर्माण (लूणकरनसर, बीकानेर)लागत: 8 करोड़ 50 लाख रुपए
- ऊपनी से पुन्दलसर तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण (12 किमी, डूंगरगढ़, बीकानेर)लागत: 4 करोड़ 80 लाख रुपए
- धीरेदेसर चोटियान से मोमासर तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण (12 किमी, डूंगरगढ़, बीकानेर)लागत: 4 करोड़ 80 लाख रुपए
- कुंतासर से रेवाड़ा तक सड़क नवीनीकरण (2.20 किमी, डूंगरगढ़, बीकानेर)लागत: 40 लाख रुपए
- बीकानेर–रतनगढ़ खंड रेलमार्ग पर गांव दुलचासर से भोजास जाने वाले रास्ते के मध्य आरयूबी (किमी 410/0-1) निर्माण (डूंगरगढ़, बीकानेर)लागत: 6 करोड़ रुपए
- नोखा गांव से सुरपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण (12 किमी, नोखा, बीकानेर)लागत: 4 करोड़ 50 लाख रुपए
पेयजल संबंधी कार्य
- ग्रामीण जल योजना किशनपुरा का सुधार कार्य (पुगल, बीकानेर)लागत: 35 लाख रुपए
- ग्रामीण जल योजना पार्वती तलाई का सुधार कार्य (पुगल, बीकानेर)लागत: 1 करोड़ 65 लाख रुपए
- ग्रामीण जल योजना 17 KHM का सुधार कार्य (खाजूवाला, बीकानेर)लागत: 75 लाख रुपए
बीकानेर के एमएस कॉलेज में नए सब्जेक्ट्स
मुख्यमंत्री ने राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में हिन्दी, इतिहास, समाज शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणी शास्त्र में पीजी शुरू करने की घोषणा की है।
पीबीएम अस्पताल में होंगे ये बड़े काम
न्यूरो कैथ लेब की स्थापना होगी ,रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का काम होगा ,दोनों कार्य पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च होंगे।
ऊर्जा के क्षेत्र में ये घोषणा
श्रीकोलायत के गिर्राजसर में सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय की स्थापना होगी।
बीकानेर के लिए वित्त मंत्री ने ये की थी घोषणाएं
- पेयजल परियोजना: देशनोक क्षेत्र के लिए 750 करोड़ रुपए की बड़ी पेयजल योजना की घोषणा की गई।
- स्वास्थ्य सेवाएं: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया।
- नवीकरणीय ऊर्जा: बीकानेर और जैसलमेर में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने की घोषणा।
न्यायिक सुविधा: बीकानेर में वकीलों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरी करते हुए NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) कोर्ट की स्थापना की गई।
महिला सुरक्षा: बाल देखरेख संस्थाओं, जैसे ऑब्जरवेशन होम्स और चिल्ड्रन होम्स की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।
