नियमित/रिव्यु डीपीसी तथा ऑन लाईन काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 29वें दिन भी जारी

नियमित/रिव्यु डीपीसी तथा ऑन लाईन काउंसलिंग की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 29वें दिन भी जारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 02 दिसम्बर। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू/नियमित डीपीसी, 86 के वरिष्ठ कर्मचारियों को छोडकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति देने एवं प्रकरण को उलझाने की उच्च स्तरीय जांच एवं शिक्षा निदेशालय सहित सम्पूर्ण राजस्थान के कार्यालयों एवं शालाओं में 100 प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग के माध्यम से करने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज 29वें दिन प्रातः 11 बजे से जारी रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आचार्य ने बताया कि शासन एवं प्रशासन ने उक्त वर्णित मांगों को मानकर संघ को सूचित नहीं किया गया है, इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह 5000 से 8000 रू. का प्रतिमाह नुकसान हो रहा है, उल्लेखनीय है कि उप प्रधानाचार्य की डीपीसी वर्ष 2022-23 दिनांक 20.11.2024 को कर चयन आदेश जारी कर दिये गये हैं। जिसमें उल्लेख किया गया है कि ’’उक्त चयन, कार्मिक विभाग की सन्तान सम्बन्धी अधिसूचना दिनांक 16.03.2023 के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय में दायर डीपीसी याचिका संख्या 13218/2024 व अन्य में पारित निर्णय के अध्यधीन रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 25.11.2024 को निर्णय प्रसारित किया जा चुका है।

pop ronak

तद्नुसार विभाग द्वारा मंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी में याचिका के अन्तिम परिणाम के अधीन डीपीसी तत्काल करनी चाहिए परन्तु शिक्षा प्रशासन दोहरे मानदण्ड अपना रहा है एवं मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीपीसी से वंचित रख कर भेद-भाव कर रहा है। अतः मांगे माने जाने तक निदेशालय पर 04.11.2024 से शुरू अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *