राती घाटी युद्ध देश धर्म की रक्षा हेतु लड़ा गया – योग साधक विनोद जोशी

राती घाटी युद्ध देश धर्म की रक्षा हेतु लड़ा गया - योग साधक विनोद जोशी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • नरेन्द्र सिंह बीका पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

बीकानेर , 13 अप्रैल। आज प्रातः श्री पंच मंदिर में भारतीय इतिहास समिति और राती घाटी समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। दोनों संस्थाओं ने बीकानेर का 538 वां स्थापना दिवस समारोह 4 मई को मनाने का निश्चय किया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट जानकी नारायण श्रीमाली ने विक्रम संवत् 2082 के चुनाव सम्पन्न कराए। डॉ. राजेन्द्र जोशी, डॉ. रामगोपाल शर्मा, तेजमाल सिंह टांट एवं मोहन सिंह बीका ने अध्यक्ष पद हेतु नरेन्द्र सिंह बीका का नाम का प्रस्ताव किया जो सर्व सम्मति से पारित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. राजशेखर पुरोहित, पुरुषोत्तम सेवग, शिव शंकर चौधरी ने कार्यकारी अध्यक्ष हेतु भंवर सिंह भेलू और महामंत्री पद हेतु ओम नारायण श्रीमाली का नाम प्रस्तावित किया। सदन ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। जानकी नारायण श्रीमाली ने तीनों को निर्वाचित घोषित किया।आज के समारोह के प्रमुख अतिथि योग साधक विनोद जोशी ने नव निर्वाचित जनों को शपथ दिलाई।

pop ronak

विनोद जोशी ने कहा- राती घाटी युद्ध देश ओर धर्म की रक्षा के लिए लड़ा गया था। समिति की शोध सराहनीय हैं। तीनों विजेताओं ने आभार प्रकट किया। प्रारंभ में ओम नारायण श्रीमाली ने वैदिक मंगलाचरण किया और भगवान सारण ने गत बैठक का कार्य विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने स्वीकार किया। सभा में नरेन्द्र सिंह अरड़की, हरिसिंह राठौड़, भंवर सिंह बीका किलचु, जतनलाल संचेती, कैलाश बडगुजर, राजेश यादव, गोविन्द श्रीमाली, राजकुमार आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *