22 वीं कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

22 वीं कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • 19 से 21 मार्च तक कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होगा आयोजन

बीकानेर, 18 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 22 वीं कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को होगा। इस प्रतियोगिता में कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर छात्र कल्याण निदेशक डॉ वीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को स्पोर्ट्स बोर्ड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खेलों के आयोजन को लेकर बनाई गई विभिन्न समितियों के समन्वयक शामिल हुए। डॉ वीर सिंह ने सभी खेलों के बेहतरीन आयोजन को लेकर दिशा निर्देश प्रदान किए।

pop ronak

कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री रतन सिंह शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 मार्च तक होगा। उद्घाटन समारोह मंगलवार को सुबह 9 बजे कुलपति डॉ अरुण कुमार के मुख्य आतिथ्य में प्रशासनिक भवन के सामने स्थित मैदान में होगा।

शेखावत ने बताया कि शैक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज के अलावा 100 मीटर, 400 मीटर और 15 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, गोला फेंक खेलों को लेकर मुकाबला होगा। श्री रतन सिंह ने सभी शैक्षणेत्तर कार्मिकों को इन खेलों में हिस्सा लेने हेतु आह्वान किया है।

बैठक में कुलपति के ओएसडी इंजी विपिन लड्डा, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल, डॉ एके शर्मा, छात्र कल्याण सचिव डॉ वी.एस आचार्य, शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत, महेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ रतन सिंह पुरोहित, किशन सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *