पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद, पीड़ित को मिलेंगे ₹11.25 लाख

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

मैसूरु, 2 अगस्त। बेंगलुरु की सांसदों/विधायकों की स्पेशल कोर्ट ने आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को एक नौकरानी से रेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। जज संतोष गजानन भट ने रेवन्ना पर ₹11.50 लाख का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से ₹11.25 लाख पीड़ित महिला को दिए जाएंगे। कोर्ट ने शुक्रवार को ही रेवन्ना को इस मामले में दोषी ठहराया था।मामला और आरोप
रेवन्ना ने कोर्ट में कम सजा की अपील करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह मामला तब सामने आया जब रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया था कि रेवन्ना ने 2021 से कई बार उसके साथ रेप किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए गए थे। यह उनके खिलाफ दर्ज कुल 4 रेप मामलों में से पहला है, जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल और रेवन्ना का देश छोड़कर भागना
पिछले साल, प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उन पर 50 से ज़्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है और उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़ी अब तक 4 FIR दर्ज की गई हैं। यह मामला तब और गरमा गया जब रेवन्ना के 2,000 से ज़्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए। इन आरोपों के बावजूद, रेवन्ना ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक की हासन संसदीय सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ा, लेकिन वह अपनी सांसदी बचाने में नाकाम रहे और कांग्रेस के श्रेयस एम. पटेल से 42,649 वोटों के अंतर से हार गए। आरोपों के बाद JDS ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

pop ronak
kaosa

स्कैंडल में नाम सामने आने से पहले प्रज्वल रेवन्ना लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। हासन लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होने के अगले ही दिन, 27 अप्रैल को प्रज्वल देश छोड़कर जर्मनी चले गए। वह 35 दिनों तक गायब रहे और फिर 31 मई को जर्मनी से भारत लौटने पर उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया और विशेष जांच दल (SIT) की हिरासत में भेज दिया गया।

दादा देवेगौड़ा की चेतावनी और रेवन्ना का वीडियो संदेश
फरार रहने के दौरान, 27 मई, 2024 को प्रज्वल ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाएंगे और उनके खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। यह वीडियो उनके दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा द्वारा 23 मई को दी गई कड़ी चेतावनी के तीन दिन बाद आया था। देवेगौड़ा ने प्रज्वल से भारत लौटने और जांच का सामना करने का आग्रह करते हुए कहा था कि अगर वह उनकी चेतावनी को नहीं मानते हैं तो उन्हें उनके और पूरे परिवार के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। गिरफ्तारी से पहले, प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में अपने माता-पिता, दादा, कुमारस्वामी, पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी विदेश यात्रा पहले से तय थी और उन्हें SIT के नोटिस के बारे में यूट्यूब और समाचारों से पता चला।

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *