सुमन छाजेड़ भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष निर्वाचित

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • तेरापंथ समाज में प्रसन्नता की लहर

बीकानेर , 17 फ़रवरी। बीकानेर भाजपा शहर का सुमन छाजेड़ को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह शेखावत ने भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व बैठक में सुमन छाजेड़ के नाम का ऐलान किया। छाजेड़ के नाम का ऐलान होते ही भाजपा नेताओं ने उनको पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, संगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुमन छाजेड़ को भाजपा के दुपट्टे और फूल मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इससे पहले जिला अध्यक्ष के निर्वाचन संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह शेखावत ने बूथ अध्यक्षों के चुनाव से लेकर मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में सहयोग के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने आए हुए समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहयोग करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया ।

pop ronak
kaosa

रांका और सुराना के बीच नहीं बनी सहमति

शहर भाजपा के लिए इस बार वैश्य समाज से अध्यक्ष बनाने का निर्णय उच्च स्तर पर किया जा चुका था। ऐसे में पूर्व नगर विकास न्यास चेयरमेन महावीर रांका, शहर भाजपा में अर्से से महामंत्री रहे मोहन सुराना और महिला कोटे से सुमन छाजेड़ का नाम आगे चल रहा था। उच्च स्तर पर रांका और सुराणा के बीच समन्वय का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही राजी नहीं हुए। इसका लाभ सुमन छाजेड़ को मिला।

शहर भाजपा अध्यक्ष पद बनने की होड में रांका और सुराना दोनों तेज गति से आगे बढ़े, दोनों के बीच समझौता भी हुआ लेकिन अध्यक्ष पद दोनों ही नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में दोनों की तरफ से सार्वजनिक तौर पर ये कहा जा रहा था कि वो अध्यक्ष की दौड़ में हैं। ऐसे में गंगाशहर क्षेत्र से ही सुमन छाजेड़ को अध्यक्ष पद का तीसरा और प्रमुख दावेदार माना गया। अंत में ये ही नाम फाइनल हुआ।

छाजेड़ पार्टी में लंबे अर्से से सक्रिय

सुमन छाजेड़ पार्टी में अर्से से सक्रिय है। वो पूर्व मेयर सुशीला कुमारी के साथ भी काफी सक्रिय रही थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनकी सक्रियता से खुश है। ऐसे में छाजेड़ को जिलाध्यक्ष बनाने का दावा मजबूत हो गया। पार्टी की ओर से कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वसम्मति बनाने के बाद ही उन्हें बीकानेर भेजा गया। चूरू के रहने वाले पंकज गुप्ता चार बजे के आस-पास ही सीधे संभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां से उन्होंने नाम की घोषणा की।

वर्तमान में विजय आचार्य थे शहर अध्यक्ष

वर्तमान में विजय आचार्य पार्टी के शहर अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था। तब माना गया कि विधायक प्रत्याशी का दावा खत्म हो गया था। अब विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद उन्हें अध्यक्ष पद से भी हटाया जा रहा है। हालांकि आचार्य के प्रदेश संगठन में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

अब नजर बीकानेर विकास प्राधिकरण पर

अब जब वैश्य समाज से शहर भाजपा अध्यक्ष बना दिया गया है, ऐसे में बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर नया नाम आने की उम्मीद की जा रही है। पहले भाजपा वैश्य समाज से ही अध्यक्ष देती रही है। विधायक पद ब्राह्मण और राजपूत को मिल चुका है। ऐसे में बीकानेर विकास प्राधिकरण में ओबीसी या अन्य किसी का नाम आ सकता है।

 

सुमन छाजेड़ भाजपा कार्यलय से आचार्य तुलसी समाधि पहुंचकर माला फेरी तथा तेरापंथ भवन में विराजित मुनिश्री कमल कुमार जी के दर्शन करके मंगल पाठ सुना।तेरापंथ भवन में जैन लूणकरण छाजेड़ , अमरचन्द सोनी व जेठमल नाहटा ने जैन पताका पहनाकर स्वागत किया।

मुनिश्री कमल कुमार जी के दर्शन करके मंगल पाठ सुना

उल्लेखनीय है कि सुमन छाजेड़ तेरापंथी सभा गंगाशहर की कार्यकारिणी सदस्य है। सुमन छाजेड़ तेरापंथ महिला मंडल की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी है तथा कर्मठ कायकर्ता के रूप में जानी जाती है। सुमन के पति जसकरण छाजेड़ जैन महासभा बीकानेर के कोषाध्यक्ष है तथा RSS के पुराने स्वयंसेवक हैं। सुमन छाजेड़ के भाजपा जिलाअध्यक्ष बनने पर गंगाशहर तेरापंथ न्यास के मुख्य ट्रस्टी टी.एम. लालाणी , ट्रस्टी अमरचंद सोनी, बिमल चोपड़ा ,जतनलाल दूगड़, पदम दफ्तरी , तेरापंथी महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ , तेरापंथी सभा के अध्यक्ष जतनलाल छाजेड़ , मंत्री जतनलाल संचेती , तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष संजू लालाणी , मंत्री मीनाक्षी आंचलिया , तेयुप के अध्यक्ष महावीर फलोदिया , मंत्री भरत गोलछा , पुरानी लेन ओसवाल पंचायती अध्यक्ष पवन छाजेड़ इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *