बीकाजी इण्डस्ट्रीज से नौ हजार किलो मूंगफली ले गए चोर

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुसे आठ-दस युवकों ने की चोरी, मामला दर्ज

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 12 जनवरी। श्रीडूंगरगढ़ में स्थित रिको इंडस्ट्रियल एरिया में चोर एक फैक्ट्री से करीब 95 क्विंटल मूंगफली दाना चोरी करके ले गए। इतनी बड़ी मात्रा में मूंगफली चोरी करने के लिए आठ-दस बदमाश पहुंचे थे, जिनके पैरों के निशान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

pop ronak
kaosa

श्रीडूंगरगढ़ के झंवर बस स्टैंड के पास स्थित रिको इंण्डस्ट्ररियल एरिया के दस नम्बर प्लाट पर बीकाजी इण्डस्ट्रीज में पिछले दिनों ये चोरी हुई, लेकिन पुलिस के पास मामला अब पहुंचा है। अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर करीब 95.40 क्विंटल मूंगफली दाना चुरा लिया। इस संबध में पीड़ित ऊपनी निवासी कानाराम जाट ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया।

जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री में मूंगफली दाना निकालने के दौरान हुई दाल के कट्टे रखे हुए थे। उसने 6 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री पहुंच कर देखा वहां पड़े 212 कट्टों में भरी 9 हजार 540 किलो मूंगफली दाना दाल पड़ी थी। उसने फैक्ट्री के पीछे 8-10 जनों के पैरों के निशान हैं। मूंगफली दाल भी बिखरी हुई मिली। अज्ञात चोरों ने पीछे से करीब 250 फीट तक कट्टो को कंधों पर ढो कर वहां से तीन पिकअप गाड़ियों में डाल कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेगें।

साढ़े छह लाख रुपए का सामान

कानाराम ने पुलिस को बताया कि साढ़े नौ क्विंटल मूंगफली दाना की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपए हैं। चोर अंधेरे और कोहरे का लाभ उठाते हुए चोरी करके ले गए हैं। इतनी मात्रा में सामान उठाकर ले जाने की ये पहली घटना है।भादंसं की धारा 379 मामला दर्ज किया गया है।

 

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *