सड़क हादसों में दो की मौत, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सामने वाहन ने मारी टक्कर

आहोर के पास अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 गंभीर घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 मार्च। बीकानेर के स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मेन गेट के बाहर वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। घटना शुक्रवार की है।श्रीडूंगरगढ़ निवासी बजरंग सिंह (52) अपनी बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के आगे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उन्हें तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बजरंग सिंह के बेटे ओमकार सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके पिता की मौत हो गई। बृजांगसर गांव निवासी ये परिवार इन दिनों तिलक नगर के द्वारकापुरी क्षेत्र में रहते हैं। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

pop ronak

उधर, नापासर थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। महावीर प्रसाद (32) मूंडसर गांव से सींथल जा रहा था। बाइक पर जा रहे महावीर के आगे अचानक पशु आ गया, जिससे वो असंतुलित होकर गिर गया। उसे भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *