श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में युवा उद्यमियों के लिए कार्यशाला का आयोजन
श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में युवा उद्यमियों के लिए कार्यशाला का आयोजन


बीकानेर, 17 जुलाई। श्री जैन पब्लिक स्कूल (SJPS), बीकानेर ने कक्षा 10 और 11 के विद्यार्थियों के लिए एक उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया। यह पहल भारत सरकार के उपक्रम, इनक्यूबेशन सेंटर आई-स्टार्ट के सहयोग से की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचारों से परिचित कराना, उन्हें प्रोत्साहित करना, आर्थिक समस्याओं का समाधान करना और एक प्रतिष्ठित उद्यमी के रूप में स्थापित होने के मुद्दों पर चर्चा करना था। व्यावसायिक सोच और नवाचार पर जोर- डिप्टी डायरेक्टर गगन भाटिया के मार्गदर्शन में उनकी टीम के सदस्य जयवीर सिंह, जोया चौहान और अवनीश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने व्यावसायिक सोच को जागृत करने, अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने की दिशा में काम करने और अनुभवी व सफल उद्यमियों से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास बनाए रखते हुए सफल उद्यमी बनने के बारे में विस्तृत चर्चा की।


टीम ने सीबीएसई से स्कूल को ‘स्किल हब’ घोषित करने और इसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देने के अलावा, AI, IT और कंपोजिट लैब का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का प्रदर्शन देखकर उनकी लगन, मेहनत और उत्साह की सराहना की। साथ ही, स्कूल के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और उपलब्ध सुविधाओं की भी प्रशंसा की।


आभार व्यक्त और भविष्य की शुभकामनाएं
शाला प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी और मैनेजर विश्वजीत गौर ने स्कूल की ओर से पधारी टीम के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंटकर हार्दिक आभार व्यक्त किया। शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव CA माणक कोचर, और CEO श्रीमती सीमा जैन ने भी इनक्यूबेशन टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्यशाला युवा वर्ग में उद्यमिता को बढ़ावा देने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
