यज्ञ के साथ 25 जून को होगा योग शिविर का समापन

यज्ञ के साथ 25 जून को होगा योग शिविर का समापन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

30 जून को संतों के सान्निध्य में सांस्कृतिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर ,23 जून । पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में एमएम ग्राउंड में चल रहा निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। शिविर में बालक-बालिकाओं, युवाओं एवं सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निरंतर योगाभ्यास, खेल, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से यह शिविर बच्चों व युवाओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र बना हुआ है। शिविर का आध्यात्मिक समापन 25 जून को अमावस्या के शुभ अवसर पर श्री नवलेश्वर मठ (श्री विवेकनाथ जी बगीची) में प्रातः 8:00 बजे से होगा होगा। इस दिन सभी प्रतिभागी श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ के पूज्य महंत व अधिष्ठाता श्री श्री 108 श्री योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य व विद्वान पंडितों के आचार्यत्व आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित करेंगे। यह हवन का कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से आरंभ होगा जिसमें प्रतिभागी युवाओं व बच्चों के लिए सत्संग स्वाध्याय व कई आध्यात्मिक कार्यक्रम व पूज्य संतों के प्रवचन भी होंगे ।

pop ronak

इसके पश्चात, 30 जून को भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जो संतों के दिव्य सान्निध्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में देशभक्ति,योग थीम, राजस्थानी थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, साथ ही आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से भजन, प्रवचन एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो प्रतिभागियों के मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ने का कार्य करेंगे।
शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि यह शिविर योग, सेवा, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम रहा है, (शिक्षा,स्वास्थ्य,संस्कार)जो बच्चों व युवाओं को स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और सशक्त संस्कारों की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *