सड़क हादसे में युवक की मौत तथा कार-बाइक की टक्कर में दो घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत तथा कार-बाइक की टक्कर में दो घायल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 29 फ़रवरी। श्रीडूंगरगढ़ में कार-बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा बाना गांव के पास एक इनोवा और बाइक की टक्कर से हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाइक पर कुछ युवक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे। इनोवा श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की ओर जा रही थी। बाना गांव के पास मोटरसाइकिल व इनोवा की टक्कर हो गई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से चूरू निवासी जावेद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, प्रताप बस्ती निवासी जमील (26) पुत्र नबी बक्श और फारूक (28) पुत्र जमालदीन गंभीर रूप से घायल हो गए है।

pop ronak

दोनों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति को घटना के बारे में सबसे पहले सूचना मिली। समिति के सदस्य ही घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बीकानेर रेफर किए गए घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इनके सिर पर चोट आई है, वहीं पैर में भी फैक्चर बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *