युवाओं को राज्य सरकार की युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी

युवाओं को राज्य सरकार की युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 अक्टूबर। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा कर्मवान फाउंडेशन द्वारा संचालित पुस्तकालय में युवाओं को राज्य सरकार की युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उपनिदेशक (जनसंपर्क) डॉ. हरिशंकर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अगले पाँच वर्षों में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें अब तक 83 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निजी क्षेत्र में रोजगार: राज्य सरकार ने इन पाँच वर्षों में निजी क्षेत्र में 10 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक जिले में हर तीन महीने में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

pop ronak

डॉ. आचार्य ने युवाओं से इन कल्याणकारी नीतियों का लाभ लेने और समृद्ध राजस्थान बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने बताया कि राज्य सरकार पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर रही है। इसमें वेकेंसी निकलने से लेकर नियुक्ति तक का समय निर्धारित किया गया है।

अन्य योजनाएं: राज्य सरकार युवाओं के लिए कौशल विकास, प्रशिक्षण और ऋण से जुड़ी योजनाओं का संचालन भी प्राथमिकता से कर रही है।

इस अवसर पर वाचनालय में पढ़ने वाले बच्चों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘सुजस’ वितरित की गई। लाइब्रेरी प्रभारी वेद व्यास ने बताया कि लाइब्रेरी का संचालन समाज के सहयोग से अत्यल्प शुल्क लेकर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *