

चेन्नई , 5 नवम्बर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।


कार्यशाला का शुभारंभ तेरापंथ भवन, ट्रिप्लीकेन में मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य और नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्कारक पदमचंद आंचलिया एवं स्वरूपचंद दाँती ने उपस्थित जनों को जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन करने की संपूर्ण पद्धति और उसके आध्यात्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन मुनिश्री के मंगलपाठ के साथ हुआ।



इस कार्यशाला में तेयुप पदाधिकारीगण—उपाध्यक्ष दिनेश भंसाली, सहमंत्री तरुण बैद, संदीप मुथा, संतोष सेठिया के साथ-साथ ट्रिप्लीकेन से संतोष धारीवाल, विजयराज गेलड़ा, गौतम सेठिया, संपतराज विनोद चोरड़िया, कन्हैयालाल तेजराज सेठिया, पुरुषवाकम से जतन पुगलिया, वेलचेरी से विजयराज आंचलिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू गेलड़ा, श्रीमती संगीता बरडिया, और श्रीमती शर्मिला आंचलिया सहित बड़ी संख्या में आए श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जैन संस्कार विधि से ही दीपावली पूजन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण अध्यक्ष कोमल डागा ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रीकांत चोरड़िया द्वारा किया गया।
#Chennai, #JainSanskriti, #DeepawaliPujan, #TerapanthYuvakParishad, #BikanerNews, #RajasthanNews, #TharExpressNews,

