बीकानेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े, शराब पीकर वाहन चलाने पर भी कार्रवाई

बीकानेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट और जुआ-सट्टे के मामलों में मुकदमे दर्ज, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 1 नवंबर। बीकानेर जिले में पुलिस ने 31 अक्टूबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। पुलिस की दैनिक अपराध रिपोर्ट के अनुसार कोटगेट, बीछवाल, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, गंगाशहर, नोखा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कोटगेट थाना क्षेत्र में भैरूजी गली में खरीदारी के दौरान एक महिला के बैग से दो मोबाइल फोन, सोने की चेन और 10 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग काटकर सामान निकाल लिया।

इसी थाना क्षेत्र में मकान की संपत्ति के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर नामांतरण करवाने के आरोप में मदन गुप्ता और उनकी पत्नी मोहनी गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बीछवाल थाना क्षेत्र के हुसंगसर में लाठी, सरिये और रॉड से हमला कर दो व्यक्तियों को घायल करने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने मारपीट कर सिर, हाथ और पैरों पर चोटें पहुंचाईं।

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी और फाइनेंस की बकाया किस्तें जमा नहीं करवाने का मामला सामने आया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि वाहन खरीदने के बाद आरोपियों ने न तो बकाया किस्तें जमा करवाईं और न ही वाहन अपने नाम करवाया।

ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार

नाल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह व्यक्तियों को पकड़ा। पहली कार्रवाई में दो आरोपियों से 2920 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में चार आरोपियों से 910 रुपए और 104 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई। गजनेर, रणजीतपुरा, खाजूवाला और अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, देशनोक क्षेत्र में एक युवक तथा नापासर क्षेत्र में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले भी दर्ज किए गए।

दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की मौत

मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर में 30 अक्टूबर को एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ। वहीं, बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर फैक्ट्री में निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिर गया। उसे पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

नापासर थाना क्षेत्र में भी दुकान में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छतरगढ़ क्षेत्र में खेत में स्प्रे करते समय जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों की जांच जारी है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *