स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा 13 गिरफ्तार

स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा 13 गिरफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

अनैतिक धन्धा करने व करानेवाले प्रतिष्ठित लोगों के 7 युवक व 6 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बीकानेर , 16 जून। स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक काम करने वालों के खिलाफ कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटगेट थाने से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई की। आपत्तिजनक अवस्था में मिले तेरह जनों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोटगेट थाना के पास और रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित एक मॉल में लंबे समय से स्पा सेंटर चल रहा था। पुलिस ने इस सेंटर पर कार्रवाई करते हुए तेरह जनों को पकड़ लिया। जिसमें छह लड़कियां भी शामिल है। पुलिस ने किसी का नाम अब तक उजागर नहीं किया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मॉल में संचालित इस स्पा सेंटर पर गड़बड़ी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी।

pop ronak

इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने एक बोगस ग्राहक भेजा। इस ग्राहक ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर संचालक से अनैतिक कार्य के लिए कहा। जिसके लिए वो तैयार हो गया। लड़कियां भी पेश की गई। इस पर ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने इशारा कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

मौके से सात युवक और 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसमें शहर के प्रतिष्ठित लोगों के बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम का धंधा चल रहा था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक युवतियों पर पर पीटा एक्ट की धारा 3 ,4 ,5 ,6 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर दीपक शर्मा , आरपीएस के निर्देशन में वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत आरपीएस व थानाधिकारी कोटगेट मनोज शर्मा पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा स्पा सेंटर की आड़ में बाहर से जवान लड़कियां बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर उनसे वैश्यावृति कराये जाने की सूचना पर वृताधिकारी वृत नगर व मन थानाधिकारी कोटगेट मय टीम द्वारा “रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित हिरालाल मॉल के द्वितीय तल पर बुद्धा थाई स्पा” की बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक की गई। तत्पश्चात टीम द्वारा स्पा सेंटर की तलाशी ली गई तो स्पा सेंटर के अन्दर 06 महिला व 7 पुरुष, जिनमे 01. शोएब अख्तर पुत्र अजमल हुसैन जाति मुसलमान उम्र 21 वर्ष निवासी राजस्थान पत्रिका के पीछे मौहल्ला पंजाबगिरान पुलिस थाना सदर बीकानेर, 02. रोहित कुमार चांवरिया पुत्र श्री विनोद जाति वाल्मिकी उम्र 24 वर्ष निवासी खेताणो का मोहल्ला राणी सती मन्दिर के पास झुन्झुनु हाल शिवबाड़ी पीएस जेएनवीसी बीकानेर, 03., मोहित वाल्मिकी पुत्र श्री श्रवण कुमार वाल्मिकी उम्र 24 वर्ष जाति वाल्मिकी निवासी रामपुरिया आईस फेक्ट्री के पीछे विनोबा बस्ती पीएस सदर बीकानेर, 04. योगेश चांवरिया पुत्र श्री ईश्वरदयाल जाति वाल्मिकी उम्र 23 वर्ष निवासी वाल्मिकी बस्ती बड़ी गुवाड़ एमआर होटल के पास पीएस कोटगेट बीकानेर 05. प्रहलाद पुत्र पुनमचन्द जाति झंवर उम्र 33 वर्ष निवासी मोहनपुरा आदर्श अपार्टमेन्ट पीएस नोखा बीकानेर, 06. सईद अनवर पुत्र श्री हफिजुर रहमान जाति मुसलमान उम्र 22 वर्ष निवासी नही मस्जिद के पास मौहल्ला पंजाबगिरान पीएस सदर बीकानेर, 07. शिवम बड़वा पुत्र श्री ताराचन्द जाति भाट उम्र 20 वर्ष निवासी छिम्पो का मौहल्ला जैन स्कुल के पास सीकर को अनैतिक व्यापार में लिप्त पाये जाने पर जरिये फर्द गिरफ्तार कर PITA Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। तथा देह व्यापार से अर्जित रकम 17000 रुपये, अनैतिक कार्य के दौरान प्रयुक्त कण्डॉम्स व कण्डॉम पैकेट जप्त किया गये। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान वृताधिकारी वृत गंगाशहर श्रीमती शालीनी बजाज द्वारा किया जा रहा हैं।


स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा 13 गिरफ्तार

गिरफ्तारशुदा आरोपीगण / गैरसायलान का नाम पताः-

01. शोएब अख्तर पुत्र अजमल हुसैन जाति मुसलमान उम्र 21 वर्ष निवासी राजस्थान पत्रिका के पीछे मौहल्ला पंजाबगिरान पुलिस थाना सदर बीकानेर।

02. रोहित कुमार चांवरिया पुत्र श्री विनोद जाति वाल्मिकी उम्र 24 वर्ष निवासी खेताणो का मोहल्ला राणी सती मन्दिर के पास झुन्झुनु हाल शिवबाड़ी पीएस जेएनवीसी बीकानेर।
03. मोहित वाल्मिकी पुत्र श्री श्रवण कुमार वाल्मिकी उम्र 24 वर्ष जाति वाल्मिकी निवासी रामंपुरिया आईस फेक्ट्री के पीछे विनोबा बस्ती पीएस सदर बीकानेर।

04. योगेश चांवरिया पुत्र श्री ईश्वरदयाल जाति वाल्मिकी उम्र 23 वर्ष निवासी वाल्मिकी बस्ती बड़ी गुवाड़ एमआर होटल के पास पीएस कोटगेट बीकानेर।

05. प्रहलाद पुत्र पुनमचन्द जाति झंवर उम्र 33 वर्ष निवासी मोहनपुरा आदर्श अपार्टमेन्ट पीएस नोखा बीकानेर।

06. सईद अनवर पुत्र श्री हफिजुर रहमान जाति मुसलमान उम्र 22 वर्ष निवासी नही मस्जिद के पास मौहल्ला पंजाबगिरान पीएस सदर बीकानेर।

07. शिवम बड़वा पुत्र श्री ताराचन्द जाति भाट उम्र 20 वर्ष निवासी छिम्पो का मौहल्ला जैन स्कुल के पास सीकर ।

08.06 महिलाऐं। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम का विवरणः
वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत आरपीएस व थानाधिकारी मनोज शर्मा पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा दिया कार्यवाही को अंजाम।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *