शुक्रवार , 15 अगस्त देश दुनिया की 44 बड़ी खबरें



प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
श्रवण कृष्णा 7
============================
1 प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं, और विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिलने की बात कही।
2 पीएम मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले से भाषण देने के लिए रवाना हुए, इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुँचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि यह सुअवसर नया जोश-स्फूर्ति लेकर आए।
3 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान और हमारा लोकतंत्र हमारे लिए सर्वोपरि है। राष्ट्रपति ने सेना के सीमापार आतंकी ठिकाने तबाह करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहलगाम हमले का जवाब देने की सराहना की। उन्होंने कश्मीर में रेल पहुँचने को एक मील का पत्थर बताया।
4 राष्ट्रपति ने भारत की बढ़ती वैश्विक छवि पर भी बात की, और कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की सकल-घरेलू उत्पाद वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।
5 पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर सबसे लंबा भाषण: प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले से 103 मिनट का भाषण दिया, जो उनके पिछले 98 मिनट के रिकॉर्ड को भी तोड़ गया।
6 RSS की तारीफ: मोदी ने लाल किले से पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ की, जिस पर कांग्रेस ने टिप्पणी की कि उन्हें भागवत की कृपा चाहिए ताकि वे 75 की उम्र के बाद भी PM रहें।
7 राहुल और खरगे अनुपस्थित: स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल नहीं हुए, जिस पर कांग्रेस ने अपनी वजह बताई।




8 किश्तवाड़ आपदा: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई। 1 मिनट में 1.50 किमी ऊपर से सैलाब उतरने से खून से सने शव मिले, जिनके फेफड़ों में कीचड़ भरा था। अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है और 167 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 500 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।
9 दिल्ली में हादसा: दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 11 को बचाया गया।
10 आवारा कुत्तों पर भागवत: मोहन भागवत ने कहा है कि आवारा कुत्तों की आबादी कंट्रोल की जानी चाहिए, शेल्टर होम भेजना समाधान नहीं है। उन्होंने मनुष्य और प्रकृति के बीच संतुलन को महत्वपूर्ण बताया।
11 ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज सम्मानित: ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों को बड़ा सम्मान मिलेगा, उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
12 नगालैंड के राज्यपाल का निधन: नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया, पीएम मोदी ने शोक जताया। उन्हें गिरने से चोट लगी थी।
13 EVM का पहला री-काउंटिंग केस: देश का पहला मामला सामने आया है, जहाँ EVM के नतीजों में बदलाव हुआ। सुप्रीम कोर्ट में री-काउंटिंग के बाद पानीपत में हारा हुआ कैंडिडेट सरपंच बन गया।
14 हस्ताक्षर अभियान: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा: फारूक अब्दुल्ला।


15 उत्तरकाशी आपदा राहत: धराली आपदा राहत प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।
16 भारत का पाकिस्तान को संदेश: भारत ने पाकिस्तानी नेताओं को जुबान पर कंट्रोल रखने को कहा है, चेतावनी दी है कि कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा। 48 घंटे में 3 पाकिस्तानी नेताओं ने धमकी दी थी।
17 ट्रंप की धमकी: अमेरिकी वित्त मंत्री ने धमकी दी है कि अगर ट्रंप-पुतिन बातचीत फेल हुई तो भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने बातचीत में भारत के “अड़ियल रुख” का आरोप लगाया।
18 कांग्रेस पर हमला: सीएम सैनी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 ऐसी सीटें जीतीं जहाँ 100 से 1000 वोटों का अंतर था, और वे झूठ का सहारा ले रहे हैं।
19 पूजा पाल बर्खास्त: समाजवादी विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने विधानसभा में कहा था कि अतीक को मिट्टी में मिलाया गया था।
20 मोरक्को का क्रूर फैसला: मोरक्को में 3,000,000 कुत्तों को मारने का फरमान जारी किया गया है, फुटबॉल के लिए क्रूरता की हद पार की जा रही है।
21 भाजपा पर आरोप: विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा अनैतिकता की हद तक जाने को तैयार है।

22 FASTag: आज से 3000 रुपए में सालभर के लिए FASTag मिलेगा, जिससे 200 बार नेशनल हाईवे टोल क्रॉस कर पाएंगे।
23 Jio का प्लान: Jio का एक प्लान आया है जिसमें ₹895 में 11 महीनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉल-डेटा मिलेगा।
24 विश्व में भारत की बढ़ती छवि को लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 6.5% की जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है।
25 PAK खिलाड़ियों की सैलरी: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी में भारी कटौती हो सकती है, बाबर-रिजवान को PCB झटका देगा।
26 पंजाब ने केंद्र को 13 पद्म पुरस्कार नाम भेजे हैं, जिनमें कला, खेल, कृषि और उद्योग के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। 114 वर्षीय धावक फौजा सिंह भी लिस्ट में हैं।
27 हरियाणा के 4 गाँव सम्मानित: हरियाणा के 4 गाँव जिनके सरपंच दिल्ली में सम्मानित हुए, जहाँ शहरों से अच्छे पार्क और डे-नाइट क्रिकेट स्टेडियम हैं। कनाडाई डेलीगेशन भी हैरान हुआ।
28 उपराष्ट्रपति की रेस: कौन बनेगा उपराष्ट्रपति? BJP ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, रेस में कई नाम शामिल हैं।
29 कर्नाटक में किशोर गर्भधारण: कर्नाटक में किशोर गर्भधारण में 54% वृद्धि हुई है, मंत्री ने सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया।
30 बाबर आज़म पर सवाल: 72 पारियों से बाबर आज़म शतक नहीं लगा सके हैं। उनके ODI रिकॉर्ड को देखकर उनकी कोहली से तुलना नहीं की जाएगी।
31 रोहित शर्मा की ODI रिटायरमेंट: ODI रिटायरमेंट के सवाल पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया है, उनका वायरल वीडियो तहलका मचा रहा है।
32 ऋतिक रोशन की जीत: ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के महायुद्ध में ऋतिक रोशन ने रजनीकांत को उनके ही इलाके में घुसकर पछाड़ा।
33 ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘वॉर 2’ तक को पीछे छोड़ दिया है और ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है।
34 हुमायूं मकबरे में हादसा: दिल्ली में हुमायूं मकबरे के परिसर में दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ फॉल्स सीलिंग गिरने से पाँच लोगों की मौत हो गई और पाँच घायल हो गए। एक चश्मदीद ने बताया कि वह मदद के लिए चिल्लाने लगी थी।
35 राजस्थान में स्कूल हादसा: राजस्थान में स्कूलों में हादसे थम नहीं रहे हैं। अब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है।
36 किश्तवाड़ क्लाउडबर्स्ट: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में कुदरत का कहर जारी है। बादल फटने से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज़्यादा लोग लापता हैं। लापता और घायल लोगों की सूची भी जारी की गई है।
37 पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा: पश्चिम बंगाल में एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।
38 दही हांडी पर राज ठाकरे: राज ठाकरे ने दही हांडी के न्यौता पर कहा, ‘मैं केवल मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं’।
39 सीएम नायब सैनी की राज्यपाल से मुलाकात: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात की और राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
40 संजय राउत का दावा: संजय राउत ने बड़ा दावा किया है कि उद्धव और राज ठाकरे मिलकर निकाय चुनाव लड़ेंगे।
41 गाजियाबाद के विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र: गाजियाबाद के विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी।
42 यूपी का मोबाइल चोर कपल: यूपी का एक मोबाइल चोर कपल पूरी टीम के साथ बड़ी चालाकी से चोरी करता था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है।
43 भारतीय मूल की छात्रा का ईरान में निधन: भारतीय मूल की एमबीबीएस की एक छात्रा का ईरान में निधन हो गया है, अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं।
44 अरविंद सहनी एनकाउंटर: वैशाली में अरविंद सहनी के एनकाउंटर के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। पुलिस ने 29 और बदमाशों ने 30 राउंड फायरिंग की।
================================